Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

फसल नुकसान पर मिलेगा 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा

Posted on January 18, 2022January 18, 2022

 

पशुधन हानि पर भी मिलेगी राशि

 

देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है।

फसल नुकसान का मुआवजा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किसानों के खेतों का सर्वे कार्य कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से भी अपने राज्य में किसानों को राहत पहुंचने के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है।

जिन खेतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल नष्ट हुई है वहां 30 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने किया फसलों का निरीक्षण

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिन अशोकनगर जिले की तहसील मुंगावली के गांव बजावन में प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया।

प्रभावित फसलों को देखने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेतों में पहुंचे, उन्होंने कहा कि बाहर से फसलें हरी दिखती हैं पर खेत में अंदर जाकर देखो तो कुछ नहीं बचा है।

प्रदेश में पृथ्वीपुर सहित जहां-जहां भी फसलों को नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को शीघ्रता से राहत राशि का भुगतान कराएं।

 

18 जनवरी तक पूरा होगा सर्वे कार्य

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि उन्होंने कमिश्नर एवं कलेक्टर को निर्देश दिए कि फसलों के नुकसान के सर्वे का कार्य 18 जनवरी तक पूर्ण कराया जाए।

सर्वे का कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ हो। सर्वे उपरांत सूची पंचायतों में लगाई जाए, जिससे संबंधित किसान भी अवगत हो सकें।

यदि किसी को आपत्ति हो तो उसका निराकरण किया जा सके।

 

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी ये राहत

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन किसानों का 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान हुआ है, उन किसानों को 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि दिलाई जाएगी।

साथ ही फसल बीमा में फसलों को नुकसान हुआ है उसमें 25 प्रतिशत एडवांस राशि तथा शेष 75 प्रतिशत राशि फसल आकलन के उपरांत दिलाई जाएगी। फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि गाय-भैंस की मृत्यु पर 30 हजार रुपए और बछड़ा-बछिया के लिए 10 हजार रुपए और भगवान न करे कि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो, लेकिन ऐसी असामयिक मृत्यु पर 4 लाख रुपए की परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा छोटे पशुओं बछड़ा-बछड़ी, बकरा-बकरी तथा मुर्गा-मुर्गी के लिए भी राहत राशि दी जाएगी।

 

किसानों को ऋण में भी दी जाएगी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान ने यदि लोन लिया होगा, तो ऋण वसूली को स्थगित कर अल्पकालीन लोन को मध्यमकालीन ऋण में बदलकर उसका ब्याज भी सरकार की ओर से भुगतान किया जाएगा।

फसल के अलावा मवेशियों की मृत्यु एवं अन्य क्षति के लिए अलग से राशि दी जाएगी।

 

किसानों को पशुपालन के लिए स्वीकृत किए 95 लाख रुपए के ऋण

इधर बालाघाट जिला सहकारी बैंक ने पशुपालकों को 95 लाख का ऋण स्वीकृत किया है।

केसीसीधारी किसानों को पशुपालन हेतु कार्यशील पूंजी साख सीमा स्वीकृति योजना में  बालाघाट जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के पात्र पशुपालकों को कार्यशील पूंजी मंजूर की गई है।

डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा कलेक्टर व बैंक प्रशासक के निर्देशन में राजीव सोनी प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट द्वारा शाखा बैहर, वारासिवनी, खैरलांजी, भानेगांव, खमरिया, मुख्य शाखा बालाघाट की समितियों के लगभग 410 पशुपालकों को लगभग राशि 95 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है।

राजीव सोनी प्रभारी सीईओ ने मीडिया को बताया कि 15 जनवरी को डॉ पी.के. अतुलकर पशु चिकित्सा सेवाए बालाघाट द्वारा बैंक मुख्यालय पहुंचकर मिश्रा कलेक्टर बालाघाट के निर्देशानुसार केसीसीधारी किसानों को पशुपालन हेतु कार्यशील पूंजी साख सीमा स्वीकृति के संबंध में जानकारी से अवगत कराया गया।

 

बारिश और ओले से प्रदेश में कहां-कहां हुआ फसलों को नुकसान

पिछले दिनों राज्य में बारिश के साथ ओले गिरे जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

इससे किसानों की लहसुन और प्याज के साथ चना के फसल को नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है कि पृथ्वीपुर, मडिया सहित अशोकनगर क्षेत्र के मुंगावली ब्लॉक के दो दर्जन गांवों में जमकर ओले गिरे थे।

पठारी, सहराई, देवरछी, चिरौली, गुंडा, बमोरी, बम्मन खिरिया, अमनचार, जनकपुर, कारातला, बजाबन, कनेरा, ढिमचौली, घाटबमुरिया, बाबरौद, बल्कचक्क, टांडा, टांडा चक्क, नरखेड़ा, मल्हारगढ़ के अलावा कई गांवों में ओले गिरे थे।

किसानों को नुकसान न सिर्फ शिवपुरी में बल्कि उज्जैन, मंदसौर, नीमच, आगर, शाजापुर, देवास सहित कई जिलों में हुआ है।

source

यह भी पढ़े : केसीसी बनवाने में आ रही है परेशानी तो यहां करें शिकायत

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान में इस सुविधा को हटाकर किया बड़ा बदलाव

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • SBI किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
  • सोयाबीन की बुआई से पहले किसान अपने खेतों में करें यह काम
  • 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • डॉलर चना मंडी भाव
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • आज 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी एक हजार रुपए की राशि
  • सोयाबीन मंडी भाव | 09 जून 2023
  • पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इन्हें मिलेंगे 10 हजार
  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Bhikangaon Mandi Bhav भीकनगांव मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan