हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP Weather: बदला मौसम, 3 संभागों और 25 जिलों में बारिश की चेतावनी

प्रदेश के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले हैं।

मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मध्य प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है। 6 साल में पहली बार अप्रैल महीने में मध्यप्रदेश में गर्मी कम रिकॉर्ड की गई है।

 

सोमवार से आंधी-बारिश तेज

मध्य प्रदेश में मौसम में बड़ा उलटफेर नजर आने वाला है। विभाग के मुताबिक अब से 5 दिनों तक मौसम खराब रह सकता है।

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 15 से लेकर 22 अप्रैल तक गरज चमक, आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

तेज हवा चलने के साथ ही कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्से में 22 अप्रैल के दौरान मौसम खराब रहेगा।

इसमें मध्य प्रदेश के अलावा पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल है। इन राज्यों में चेतावनी जारी की गई है।

 

6 साल में पहली बार अप्रैल महीने में गर्मी कम

प्रदेश के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले हैं। मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है।

इसके लिए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है।

6 साल में पहली बार अप्रैल महीने में मध्यप्रदेश में गर्मी कम रिकॉर्ड की गई है।

राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रात में गर्मी महसूस हो रही है।

दिन और रात के तापमान में अभी बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि 15 अप्रैल से तापमान में एक बार फिर से 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

मार्च के बाद अप्रैल महीने में पश्चिमी विक्षोभ के आने का सिलसिला जारी है।

एक रेखा के रूप में मौसम प्रणाली सक्रिय हुई है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश के कई हिस्से में आंशिक बादल छाए हुए हैं।

तापमान फिलहाल स्थिर रहेगा। वही बादल छटने के साथ ही तापमान में वृद्धि देखी जाएगी।

फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के कारण खंडवा में बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि खरगोन और बुरहानपुर में भी आंधी के साथ चमक और बारिश रिकॉर्ड की गई है।

 

मौसम प्रणाली

मौसम प्रणाली की बात करें तो उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

जिसके कारण उत्तर भारत से गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में नमी आ रही है।

वहीं राजस्थान के ऊपर एक सरकुलेशन निर्मित हुआ है जबकि छत्तीसगढ़ से केरल तक महाराष्ट्र, तेलंगना, कर्नाटक होते हुए एक रेखा गुजर रही है।

अरब सागर से भी आने वाली नमी के कारण प्रदेश के बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, खंडवा, खरगोन, बड़वानी में चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

इन क्षेत्रों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 अप्रैल तक नर्मदा पुरम बेतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा नरसिंहपुर, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन में बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।

इसके अलावा ग्वालियर उज्जैन में भी कुछ बदल सकते हैं। राजधानी में बादलों का आवागमन जारी रहेगा।

पचमढ़ी में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

यह भी पढ़े : गर्मी में लगाई गई मूंग एवं उड़द भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदेगी सरकार

 

यह भी पढ़े : इस योजना के तहत पशुपालन लोन के साथ ही सरकार दे रही है ब्याज अनुदान

 

शेयर करें