हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

ऑनलाइन खरीद सकेगें उत्तम क्वालिटी के प्रमाणित बीज

 

ऑनलाइन उत्तम क्वालिटी का बीज

 

फसलों की पैदावार एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि किसान गुणवतापूर्ण बीज लगाएं परन्तु किसानों को प्रमाणित बीज मिलने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है|

सरकार द्वारा भी किसानों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयास किए जाते हैं|

इस कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के किसानों के लिए उत्तम बीज पोर्टल https://uttambeej.haryana.gov.in/ का विधिवत शुभारम्भ किया। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा।

 

मुख्यमंत्री खट्टर ने उत्तम बीज पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस पोर्टल से सरकारी एजेंसियां व प्राईवेट बीज उत्पादक भी जुड़ेंगे जो पारदर्शी तरीके से किसानों को उत्तम बीज प्रदान करेंगे, जिससे किसानों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी व उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।

यह किसानों की आय दुगनी करने में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कितने प्रमाणित बीज का होता है उत्पादन

हरियाणा में लगभग 30-35 लाख क्विंटल गेहूं व अन्य फसलों का प्रमाणित बीज तैयार किया जाता है, जिसको लेकर पिछले कई दशकों से किसान मांग कर रहे थे कि प्रमाणित बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला लेते हुए यह निर्णय लिया कि बीज की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए एक ऐसा बीज पोर्टल तैयार किया जाए जिससे किसानों को उत्तम क्वालिटी का बीज मिल सके।

 

उत्तम बीज पोर्टल पर पंजीयन

बीज उत्पादक कृषि विज्ञान केंद्र एवं अन्य एजेंसिया उत्तम बीज पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने बीज किसानों को उपलब्ध करा सकती है|

वही किसान इस पोर्टल पर पंजीकरण कर उत्तम क्वालिटी के बीज इन एजेंसियों से खरीद सकते हैं|

source

 

यह भी पढ़े : ये हैं प्याज की 5 सबसे उन्नत किस्में

 

यह भी पढ़े : खेत से ब्रोकली तोड़ने के मिलेंगे 63 लाख सालाना

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे