हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

साइक्लोन मैंडूस ​​​​​​​MP में कराएगा बारिश : 15 शहरों में ज्यादा असर होगा

चक्रवात का MP में असर

 

बंगाल में एक्टिव साइक्लोन मैंडूस तमिलनाडु में तबाही मचाने के बाद दक्षिण आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार देर रात साइक्लोन मामल्लपुरम तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया।

मैंडूस अगर दिशा बदलकर विशाखापट्‌टनम तट से टकराता है तो इसका सीधा असर मध्यप्रदेश में भी पड़ेगा।

यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। दिन का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाएगा। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ जाएगा।

 

चक्रवात के कारण मध्यप्रदेश में अगला एक सप्ताह मौसम के लिहाज से उथल-पुथल भरा रहेगा।

पहले तो तापमान में बढ़त होगी, लेकिन फिर बादल, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

तीन दिन तक यहां ज्यादा असर

प्रदेश में 12 दिसंबर से हल्की बारिश हो सकती है।

तीन दिन तक मैंडूस का सबसे ज्यादा असर इंदौर, खंडवा, इटारसी, बड़वानी, भोपाल, आगर-मालवा, सागर, रीवा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर और शहडोल में रहेगा।

हालांकि, इससे सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में प्रभाव रहेगा।

 

अब अरब सागर ज्यादा गर्म होने लगा

मध्यप्रदेश में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मौसम पर प्रभाव पड़ता है।

बंगाल की खाड़ी का सागर गर्म (औसतन तापमान 26 डिग्री सेल्सियस) और अरब सागर ठंडा ( औसतन तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस) कहा जाता है, लेकिन अब अरब सागर की पानी की सतह का तापमान 0.7 से 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।

समुद्र में चक्रवात 26 डिग्री सेल्सियस पर बनती हैं।

अरब सागर में चक्रवात पहले भी बनते रहे हैं, लेकिन अब तक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि यह मानसून में पहली बार मुंबई से होते गए।

अभी तक यह गुजरात को हिट करते थे, लेकिन मुंबई और केरल में पहली बार इनकी एंट्री हुई।

 

तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के करीब 10 जिलों में मावठा का पूर्वानुमान जताया है।

अभी मध्यप्रदेश में दिन का पारा 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

अगले एक सप्ताह के दौरान रात का पारा तो ज्यादा नहीं गिरेगा, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बारिश होने से इंदौर को छोड़कर अधिकांश इलाकों में दिन का अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो सकता है।

इंदौर में यह 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़े : फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि आ रही करीब

 

यह भी पढ़े : यूरिया की एक बोरी की जगह 1 बोतल नैनो यूरिया से होगा काम

 

शेयर करें