Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

ओलावृष्टि और असमय बारिश से प्रभावित किसान चिंता न करें : श्री चौहान

Posted on March 22, 2023March 21, 2023

मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं।

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई दिनों से बारिश हो रही हैं।

रविवार को भी बारिश के साथ ओले गिरने के कारण किसानों की बची-कुची फसल भी इस ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गई हैं।

 

क्षति का आकलन करें

इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिन्ताओं को बढ़ा दिया हैं।

किसान अब म.प्र. सरकार से उम्मीद लगाये हुए हैं, कि उनके खेतो का सर्वे कर फसलों की क्षति का आकलन करें और किसानों को जल्द से जल्द राहत दिलाई जाए। 

 

सर्वे का काम चल रहा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पिछले दिनों कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और असमय की बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।

तत्काल सर्वे के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर्स से भी चर्चा की गई है।

श्री चौहान ने कहा कि जहाँ नुकसान हुआ है उन सभी जिलों के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का काम चल रहा है।

 

जल्द ही राहत दी जाएगी

श्री चौहान जी ने आश्वासन देते हुए कहा, “किसानों, भाई-बहन चिंता न करें, सरकार उनके साथ है।

सर्वे के बाद जल्द से जल्द आरबीसी 6/4 में राहत राशि और फसल बीमा की राशि का लाभ मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।”

इसके साथ ही प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी कहा “किसान भाइयों, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इ

स बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को जो क्षति हुई है, उसकी चिंता मप्र सरकार कर रही है।

क्षति का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही राहत दी जाएगी।”

 

CM ने फसल नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का जायजा लेने के लिए विदिशा पहुंचे यहां उन्होंने किसानों से कहा कि सबक नुकसान की भरपाई होगी।
  • मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि भले ही में सभी गांव सभी जिले सभी गांव में भले ही में नहीं पहुंच पाऊंगी अभी सभी की चिंता एक समान है यह नुकसान इस नुकसान की भरपाई मुआवजा राशि एवं फसल बीमा योजना के तहत की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि नष्ट फसलों का पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा।

आज मैं ओला प्रभावित विदिशा और सागर जिले के दौरे पर जा रहा हूं।

मैंने आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से फोन पर चर्चा कर प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी है।

मेरे किसान भाई-बहनों अपने आप को अकेला मत समझना,संकट की इस घड़ी में आपको पार निकालकर ले जाऊंगा:CM pic.twitter.com/4lRxSpBiL3

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 21, 2023

 

कृषि मंत्री ने क्या कहा

बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को काफ़ी नुकसान हुआ है,सीएम श्री @ChouhanShivraj जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार संकट के इस समय किसानों के साथ है,सभी कलेक्टरों को निर्देशित कर दिया गया है आरबीसी 6-4 और फसल बीमा के माध्यम से नुकसान की भरपाई की जाएगी,किसानों का संकट हमारा संकट है। pic.twitter.com/aF3I7kqbry

— Kamal Patel (@KamalPatelBJP) March 20, 2023

यह भी पढ़े : बीमार पशुओं तक पहुँचेगा अस्पताल, जल्द शुरू होंगी 406 पशु एंबुलेंस

 

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलता हैं मुनाफा

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सोयाबीन मंडी भाव | 01 जून 2023
  • रजिस्ट्रेशन के वक्त बरतें सतर्कता, वर्ना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये
  • सहकारिता क्षेत्र में किया जाएगा 1100 एफपीओ का गठन
  • MP Weather : 12 जिलों और 3 संभागों में बारिश, आंधी का अलर्ट
  • Ladli Behna Yojana पर अपडेट, गुरूवार से स्वीकृति-पत्रों का वितरण
  • गोबर, गोमूत्र और केचुए से बनी खाद से किसानों की बढ़ी आमदनी
  • मौसम विभाग ने जारी किया मानसून पूर्वानुमान, इस वर्ष जून महीने में कैसी होगी वर्षा
  • सोयाबीन मंडी भाव | 31 मई 2023
  • इन गलतियों के कारण नही पहुचेगा पीएम किसान योजना का पैसा
  • अब आप केंचुआ पालन से कमाएंगे लाखों रुपये, सरकार भी करती है मदद

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan