Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री ने बताया फसल नुकसान एवं पशु हानि होने पर किसानों को दिया जाएगा इतना मुआवजा

Posted on March 24, 2023March 23, 2023

बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

इस नुकसान की भरपाई बीमित किसानों को फसल बीमा योजना के तहत एवं जिन किसानों का बीमा नहीं है उन किसानों को अन्य योजना की तहत की जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों में हो रही बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान जायज़ा लिया साथ ही किसानों को राहत देने के लिए कई घोषणाएँ भी की।

 

फसल नुकसान होने पर मुआवजा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर राहत राशि प्रदान की जाएगी।

राज्य सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

किसानों को राहत राशि के अलावा फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जायेगा।

 

32 हजार रुपए की राशि दी जाएगी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में फसल क्षति की राहत राशि बाँटने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है।

भारत के अन्य राज्यों में किसानों को इतनी अधिक राशि प्रदान नहीं की जाती है।

प्रदेश में फसलों का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान को शत-प्रतिशत मान कर राहत राशि प्रदान की जाती है। 

गेहूँ, चना और मसूर की 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 32 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

फसल बीमा का कार्य भी साथ में चलेगा। राहत राशि जो किसी अन्य राज्य में नहीं मिलती, वह मध्यप्रदेश सरकार देगी।

मुख्यमंत्री ने फसलों का सर्वे सेटेलाइट से भी करवाने के निर्देश दिए हैं।

 

पशु हानि होने पर कितना मुआवजा दिया जाएगा

  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिजली गिरने से जन हानि होने पर परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • गाय-भैंस की मृत्यु पर 37 हजार रुपए,
  • भेड़-बकरी पर 4 हजार रुपए,
  • बछिया पर 20 हजार रुपए और
  • मुर्गा-मुर्गी की हानि पर 100 रुपए प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी।
  • मकानों को हुई क्षति पर भी सहायता दी जाएगी।

 

किसानों से क़र्ज़ वसूली की तारीख़ बढ़ाई जाएगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान बिल्कुल भी चिंतित न हो।

पीड़ित किसानों की कर्ज वसूली की तारीख तो बढ़ाई ही जायेगी साथ ही ब्याज भी सरकार ही भरेगी और अगली फसल के लिए भी जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी के लिए तारीख भी बढ़ाई जाएगी।

प्रभावित किसान परिवारों की बेटी की शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 56 हजार की राशि देकर करवाई जायेगी।

यह भी पढ़े : बीमार पशुओं तक पहुँचेगा अस्पताल, जल्द शुरू होंगी 406 पशु एंबुलेंस

 

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलता हैं मुनाफा

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सोयाबीन मंडी भाव | 05 जून 2023
  • गुलाबी लहसुन है वरदान, खासियत और फायदे ऐसे की जानकर हैरान रह जाएंगे
  • PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की संख्या में आ सकती है कमी
  • 20 जिलों में बारिश-ओले के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण के साथ ही हर महीने दिए जाएँगे 10 हजार रुपए
  • अब नीली हल्दी की खेती से किसानों को हो रहा बंपर मुनाफा
  • सफेद बैंगन की खेती कुछ ही महीनों में कर देगी मालामाल
  • जून-जुलाई में इन फलों की करें खेती
  • किसानों को मिलता है सीधे 3 लाख का लोन, वो भी कम ब्याज पर

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan