हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

पहली बार मंडी में सोयाबीन 7551 रु. क्विंटल के भाव बिका

धार

 

चना समर्थन मूल्य से 420 रुपए कम में बिका

 

57 दिन बाद खुली राजगढ़ मंडी में 34 किसानाें के पहुंचने से डेढ़ घंटे में पूरी हाे गई नीलामी

 

काेराेना कर्फ्यू के चलते 57 दिन बाद राजगढ़ मंडी खुली। पहले दिन 34 किसान गेहूं, सोयाबीन एवं चना बेचने पहुंचे।

सोयाबीन पहली बार रिकाॅर्ड 7551 रु. प्रति क्विंटल के भाव बिकी। इस भाव में अब तक मंडी में साेयाबीन नहीं बिका।

3 माह पहले सोयाबीन के अधिकतम 5 हजार रु. प्रति क्विंटल के भाव किसानों को मिले थे। सुबह 9 बजे से किसान पहुंच गए थे।

11 बजे बाद नीलामी शुरू हाेकर डेढ़ घंटे में पूर्ण हुई। मंडी समिति कर्मचारी शोभाराम पाल ने बताया 23 किसानाें ने 479 क्विंटल गेहूं बेचा।

अधिकतम भाव 1921 रु., न्यूनतम 1705 रु. प्रति क्विंटल रहे।

 

यह भी पढ़े : अनुदान पर प्याज की खेती के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

 

5 किसानों ने 70 क्विंटल सोयाबीन बेचा। अधिकतम भाव 7551 रु. व न्यूनतम 7220 रु. प्रति क्विंटल रहे।

19 क्विंटल चना एवं 5 क्विंटल डाॅलर चने की भी आवक हुई। देसी चना अधिकतम 4680 रु. एवं डाॅलर चना 6 हजार रु. क्विंटल बिका।

इसकी आवक मात्र 2 क्विंटल हुई। जबकि इस साल चने का समर्थन मूल्य 5100 रु. है।

मंडी में व्यापारियों के लिए कुर्सियों पर बैठकर नीलामी में भाग लेने की व्यवस्था की थी। किंतु व्यापारियाें ने खड़े-खड़े नीलामी में बोली लगाई।

 

यह भी पढ़े : किसान कृषि पम्प कनेक्शन लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

 

मंडी कर्मचारियाें व किसानाें के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया था लेकिन काेई पूछताछ नहीं की गई।

नीलामी प्रक्रिया में मंडी कर्मचारी शंकर परमार, अंतरसिंह मुजाल्दा, गब्बर मेड़ा सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।

मंडी सचिव एचआर पाटीदार ने बताया कम संख्या में किसान आए थे। पूर्व में कैंप लगाकर मंडी कर्मचारियाें का टीकाकरण किया जा चुका है।

 

यह भी पढ़े : किसान 15 जून से 7196 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर बेच सकेगें मूंग

 

source

 

शेयर करे