Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,आज से बढेगी मानसून की सक्रियता, 7 सिस्टम एक्टिव

Posted on June 29, 2022June 29, 2022

29 जून 2022 को 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट 

 

वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर 7 वेदर सिस्टम एक्टिव होने और अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी बढ़ने के कारण मानसून के दोबारा एक्टिव होने की उम्मीद बढ़ गई है।
एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार 29 जून 2022 को 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
वही 4 संभागों के साथ 7 जिलों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
संभावना  जताई जा रही है कि आज मानसून ग्वालियर में दस्तक दे सकता है।
भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग  के अनुसार, आज बुधवार 29 जून 2022 को रीवा,सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल,डिंडौरी, छतरपुर, निवाड़ी, छिंदवाड़ा श्योपुर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया और बालाघाट में भारी से अति भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वही भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ धार, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास और मंदसौर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे में मानसून के तेजी से सक्रिय  होते ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के संकेत है।

 

हवा के ऊपरी भाग

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में 7 वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक अपतटीय द्रोणिका दक्षिण–गुजरात से केरल तक बनी हुई है और दक्षिण–पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से लेकर ओडिशा के तट पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात तक बनी हुई है और मध्यप्रदेश के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है औप अरब सागर में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। वही मध्य क्षोभमंडल में विरूपक हवाएं (शियर जोन) सक्रिय हैं,

इसके चलते अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से बड़े पैमाने पर नमी आ रही है और आज से फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार है।

 

मानसून सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर अंचल में आज शाम तक मानसून के पहुंचने के आसार है और फिर जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में तेजी आएगी।

30 जून व 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

3 से 5 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश और फिर 6 से 8 जुलाई तक मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियो में तेजी आएगी।

29 जून को रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के कुछ जिलों में एवं सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी।

30 जून एवं एक जुलाई को भी इस स्थिति में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना से मिला 40 करोड़ किसानों को फायदा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan