Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

Posted on June 19, 2022June 19, 2022

जबलपुर-ग्वालियर में जल्द होगी मानसून की एंट्री

 

आज रविवार 19 जून 2022 को सभी संभागों में हल्की और गरज चमक के साथ 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

वर्तमान में एक साथ 5 वेदर सिस्टम एक्टिव है और मानसून की सक्रियता भी बढने लगी है, ऐसे में सोमवार तक इसमें तेजी आने के आसार है।

 एमपी मौसम विभाग ने आज रविवार 19 जून 2022 को 10 संभागों में बारिश और 12 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, वही 10 संभागों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है।

 

बारिश की चेतावनी जारी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

वही भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल, इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभागों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई।

आज रविवार 19 जून 2022 को सभी संभागों में हल्की और गरज चमक के साथ 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वही गरज चमक के साथ 10 संभागों में बिजली चमकने गिरने और 20 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

प्रदेशभर में झमाझम होने लगेगी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की गतिविधियां तेज हो गई है और सोमवार को मानसून के आगे बढने के आसार है, ऐसे में भोपाल, जबलपुर, सागर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में अगले 2 दिन में मानसून के पहुंचने के संकेत है।

मानसून के सोमवार को नर्मदापुरम में दस्तक देने के आसार हैं।

अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रियता बढ़ने से प्रदेशभर में झमाझम होने लगेगी।

21 जून तक भोपाल, जबलपुर और इंदौर में मानसून की दस्तक हो सकती है।

वही 22 से 24 जून के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून दस्तक हो सकती है।

 

पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खंडवा में 101, मलाजखंड में 96.4, जबलपुर 63.4, सागर में 57.8, दमोह में 50, सिवनी में 46.4, टीकमगढ़ में 26, नर्मदापुरम में 22.8, मंडला में 21, सीधी में 20.4, पचमढ़ी में 16.6, उमरिया में 15.8, दतिया में 14.2, रायसेन में 13.4, नरसिंहपुर में 9.0, छिंदवाड़ा में 4.6, बैतूल में 7.5, गुना में 2.2, भोपाल में 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुर्इ। उज्जैन एवं खजुराहो में बूंदाबांदी हुई।

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की बोवनी हेतु किसानो के लिए महत्वपूर्ण सलाह

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • भाेपाल, इंदौर और जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी
  • मध्य प्रदेश में किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल बीमा
  • आज इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना है
  • किसान खुद कर सकेंगे मोबाइल एप से अपनी फसल की गिरदावरी
  • सिर्फ कुछ सालों में ही सफेदा की खेती कर कमाएं 50-60 लाख
  • किसान सोयाबीन की पैदावार में हो रही गिरावट के चलते इन फसलों की भी बुवाई करें
  • जुलाई महीने में इन फसलों की बुवाई करें किसान
  • मध्यप्रदेश सरकार ने शुरू की नई योजना
  • आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
  • शिमला मिर्च की इन किस्मों की खेती में है मुनाफा

Latest Mandi Rates

  • हरदा मंडी भाव
  • आज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Khandwa Mandi Bhav खंडवा मंडी भाव
  • Timarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan