हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

दो दिन में मंडी नहीं खोली तो ट्रैक्टर लेकर शहर में सब्जी बेचेंगे किसान

 

 किसान मजदूर संघ का ऐलान

 

नगर निगम और प्रशासन के अमले ने मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टरों की हवा निकाली।

 

सब्जी मंडी बंद करवाने के प्रशासन के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में मामला पहुंच चुका है। इ

स बीच राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने दो दिन में इंदौर में थोक मंडी नहीं खोले जाने पर ट्रैक्टरों के साथ शहर में आकर सब्जी बेचने की घोषणा कर दी है।

संघ ने मामले पर बुधवार को किसानों की बैठक भी बुला ली है। ऐलान कर दिया है कि शुक्रवार को सब्जियों से भरे ट्रैक्टरों के साथ किसान शहर में दाखिल होंगे।

 

हाई कोर्ट से सब्जी बाजार खोले जाने के निर्देश की खबरें प्रसारित होने के बाद मंगलवार सुबह भी कई किसान चोइथराम सब्जी मंडी पहुंचे।

हालांकि वहां तैनात नगर निगम और प्रशासन के अमले ने सब्जी सेे लदे ट्रैक्टरों की भी हवा निकाल दी। इसके बाद किसान गुस्सा गए।

किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार और प्रवक्ता आशीष भैरम के अनुसार हाई कोर्ट आदेश दे चुका है कि मंडी खोली जाए।

प्रशासन फिर भी मनमानी पर अड़ा हुआ है। आलू और प्याज को किसान बाद में बेच सकता है लेकिन मंडी में नहीं आने के कारण खेतों में लगी सब्जियां खराब हो रही है।

कुछ व्यापारी गांव जाकर कौड़ियों के मोल किसानों से सब्जियां खरीद रहे हैं।

 

यह भी पढ़े : किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए मुफ्त में बीज देगी सरकार

 

शहरों में प्रशासन की मिली भगत से गुपचुप में महंगी सब्जियां बेची जा रही है। किसानों का हर ओर से नुकसान हो रहा है। अब हम प्रशासन को दो दिन दे रहे हैं।

थोक सब्जी मंडी नहीं खोली गई तो इसके बाद गांवों से किसान इंदौर में हर चौराहे पर अपनी ट्राली खड़ी कर सब्जियां बेचेंगे। प्रशासन चाहे तो थोक मंडी की व्यवस्था आसानी से बना सकता है।

चोइथराम मंंडी में काफी जगह है। खेरची दुकानों के लिए मंडी समिति ने पीछे अलग मार्केट बनाकर ओटले बनाए थे। ये उस समय की बात है जब मनीष सिंह मंडी प्रशासक थे।

अब वे ओटले खाली है और किसानों के लिए बने शेड को व्यापारियों ने खेरची वालों को किराए पर दे दिया है। इसी के चलते मंडी में भीड़ का नजारा दिखता है। प्रशासन व्यवस्था बनाए और मंडी खोली जाए।

 

यह भी पढ़े : 7196 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर होगी मूंग की खरीदी

 

souce : naidunia

 

शेयर करे