हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

गेहूं कटाई का प्रारंभिक दौर शुरू

डही ।

परिवार के साथ पहुंचे किसान

 

क्षेत्र में गेहूं कटाई का प्रारंभिक दौर शुरू हो चुका है। ये वे किसान हैं, जिन्होंने शुरुआत में ही गेहूं की बोवनी कर दी थी। अब उनकी फसल पूर्ण रूप से पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे किसानों ने खेतों में गेहूं की कटाई शुरू कर दी है।

वहीं बाद में बोवनी करने वाले किसानों के यहां गेहूं की फसल में बालियां आ चुकी हैं और फसल अंतिम दौर में है। फरवरी के अंत तक लगभग अधिकांश किसानों के यहां गेहूं की कटाई समाप्त हो जाएगी।

 

यह भी पढ़े : 16 से 20 फरवरी के बीच बारिश होने या गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना

 

एक सप्ताह से आए मौसम में परिवर्तन से दिन में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह व रात के समय जरूर ठंडा मौसम देखने को मिल रहा है, लेकिन दोपहर के समय तीखी धूप लोगों को परेशान करने लगी है।

यही कारण है कि गेहूं की कटाई अब शुरू हो चुकी है। डही क्षेत्र के अनेक गांवों में इस समय गेहूं की कटाई चल रही है, जो फरवरी के समाप्ति तक अंतिम दौर में पहुंच जाएगी।

दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों की रौनक गायब हो रही है, क्योंकि दिन में तापमान में बढ़ोतरी के कारण इस समय कई किसान फसल कटाई करने में जुटे हुए हैं। इसके चलते गेहूं फसल की कटाई का दौर शुरू हो गया है।

 

हालांकि जिन किसानों ने बाद में बोवनी की थी, उनकी फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। किसानों का कहना है कि तेज धूप के कारण गेहूं की फसल तेजी से पीली पड़ने लग गई है। यदि तापमान बढ़ा, तो सप्ताहभर बाद गेहूं की फसल कटाई पर आ जाएगी।

 

यह भी पढ़े : PM Kisan Scheme से लिंक हुई KCC योजना

 

source : naidunia

 

शेयर करे