Menu
ekisan
  • Home
  • Mandi Bhav
  • Sarkari Yojana
  • Success Story
  • Weather Report
  • Download App
ekisan

मक्का की खेती मे प्रमुख कीट एवं उनका नियंत्रण

Posted on December 30, 2021December 30, 2021

 

कीट एवं उनका नियंत्रण

 

मक्का की खेती मे प्रमुख कीट गुलाबी छेदक, फिड, दीमक, तना छेदक फाल आर्मी वर्म, सूत्रकृमि है, इसमे हम इन कीट के बारे मे एवं उनके नियंत्रण के बारे मे जानेंगे।

 

गुलाबी छेदक

पहचान – मक्का की फसल में यह कीट तना में घुसकर पौधे के तने पर गोल और एस नाप की गोलियां बनाकर उन्हें मल से भर देता है और सतह पर छेद कर देता है।

बचाव – फसल कटाई के बाद खेत में गहरी जुताई करनी चाहिए। मक्का की कीट प्रतिरोधी किस्मो का चयन करे।

एक कीटनाशक एक बार ही उपयोग करना चाहिए। खेत को खरपतवार से मुक्त रखे।

 

रासायनिक नियंत्रण – मक्का की फसल में इस की रोकथाम के लिए क्लोरेट्रानिलिप्रोएल 18.5 % एससी 60 मिली प्रति एकर 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

 

एफिड

पहचान – इस कीट के शिशु व प्रौढ़ पौधों का रस चूसते है व फसल को अत्याधिक हानि पहुँचाते हैं। जिसके कारण उपज कम हो जाती है।

 

बचाव – मक्का की फसल का कीट से बचाव करने के लिए फसल में समय से कीटनाशक दवा का स्प्रे करे।

 

रासायनिक नियंत्रण – मक्का की फसल में इस कीट की रोकथाम करने के लिए इमिडाक्लोप्रीड 17.8 % एसएल 50 मिली प्रति एकर 200 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करें।

 

दीमक

पहचान – मक्क़ा की फसल में यह कीट पौधे की जड़ जो काटकर पौधे को नुकसान पहुंचाता है। और पौधा धीरे – धीरे सूखने लग जाता है। 

 

बचाव – मक्का की फसल का इस कीट से बचाव करने के लिए खेत को साफ सुथरा रखें फसल में नमी बने रखे। खेत में कच्ची गोबर की खाद का इस्तेमाल न करे।

रासायनिक नियंत्रण – मक्का की फसल में इस कीट की रोकथाम करने के लिए क्लोरपाइरीफॉस 20 ई सी ( Chlorpyrifos 20 % EC ) 1 लीटर प्रति एकर 25 से 30 किलोग्राम मिटटी में मिलाकर खेत में डाल दे। और उसके बाद हल्की सिंचाई करें।

 

तना छेदक फाल आर्मी वर्म

पहचान – मक्का की फसल में यह कीट पूरी फसल को प्रभवित करता है 20 से 25 दिन की फसल में इस कीट के लक्षण फसल में दिखने जाते है।

इसके नुकसान से पौधा बौना रह जाता है। और फसल का विकास रुक जाता है। फसल में यह कीट पत्तों में गोलाकार छेद बनाकर फसल के गोभ को खाता है।

 

बचाव – फसल की साप्ताहिक निगरानी करना चाहिये । तना छेदक कीट नियंत्रण के लिए 2 फेरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ प्रयोग करे।

लाइन से लाइन तथा पौधे से पौधे की दूरी को ध्यान में रखते हुए फसल की बुवाई करें। अंतवर्ती फसल के रूप में दलहनी फसल मूंग , उड़द लगाएं।

 

रासायनिक नियंत्रण – मक्के की फसल में पहला छिड़काव बुवाई के बाद 15 दिन में Cypermathin 4 % EC + Profenofos 40 % EC 300 मिली प्रति एकड़ की दर से उपयोग करे। या

क्लोरेट्रानिलिप्रोएल 18.5 % एससी 60 मिली प्रति एकर 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। या दानेदार कीटनाशक Carbofuran 3 % GR का उपयोग 5 से 10 दाने पौधे की कोत में डालें।

इस तरह मक्का की फसल को फॉल आर्मी वर्म से सुरक्षित रखा जा सकता है।

 

जैविक नियंत्रण – जैविक तरीके से नियंत्रण में 2 किलोग्राम गुड़ को 5 लीटर पानी में घोलकर उसमें 900 मिली बवेरिया बेसियाना को मिलाकर प्रति एकड़ खेत में स्प्रे करें।

 

सूत्रकृमि

पहचान – मक्का की फसल इस रोग के कारण अपने आप सूखने लगती है।

 

बचाव – गर्मी मे गहरी जुताई करे । विरलीकरण ( थीनिंग ) द्वारा पौधे की निर्धारित दूरी सुनिश्चित कर लें।

 

रासायनिक नियंत्रण – इस कीट से फसल का बचाव करने के लिए फसल बुवाई से पहले 1 एकड़ खेत में 8 किलोग्राम carbofuron का इस्तेमाल करे।

यह भी पढ़े : PM Kisan Yojana: नए साल में किसानों को पीएम मोदी देंगे गिफ्ट

 

यह भी पढ़े : सोलर पंप पर सब्सिडी के लिए आवेदन करे

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Weather News

  • 23 से 24 मई के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश
  • सम्पूर्ण भारत का मई 23, 2022 का मौसम पूर्वानुमान
  • सोमवार से शुरू होंगी प्री मानसून एक्टिविटी, आज 22 जिलों में बारिश के आसार
  • सम्पूर्ण भारत का मई 22, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

Latest Mandi Rates

  • harda mandi bhavHarda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • neemuch mandi bhavनीमच मंडी भाव
  • Mandsaur-Mandi-Bhavमंदसौर मंडी भाव
  • betul mandi bhavबेतुल मंडी भाव
  • dhamnod mandi bhavधामनोद मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhavखरगोन मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhavशाजापुर मंडी भाव
  • khategaon mandi bhavखातेगांव मंडी भाव
  • Ashta Mandi Bhavआष्टा मंडी भाव

Latest Agriculture News

  • जबलपुर को जाने सबसे महंगे आम के लिए भी, 21 हजार रुपये प्रति नग की बोली लगी
  • बदलती जलवायु में बढ़ानी है पैदावार तो किसान जरूर करें यह काम
  • काशीराम होंगे केले से मालामाल
  • 31 मई को पीएम किसान योजना की राशि किसानों के खाते में
  • आठ साल में गन्ने की FRP में 31 फीसदी की बढ़ोतरी
  • गाय पालने पर दिए जाएंगे सालाना 10,800 रुपये
  • किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है बेबी कॉर्न का उत्पादन
  • पीएम किसान योजना के दो हजार रुपये पाने हैं तो तुरंत कर लें ये काम
  • महोगनी की खेती से सिर्फ 12 साल में बन जाएंगे करोड़पति
  • केंचुआ खाद के इस्तेमाल से होगा लाखों का मुनाफा
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
©2022 eKisan