हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP : फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन बाद सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

 

तापमान में बदलाव

 

19 अप्रैल के बाद तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है।

18 अप्रैल को जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। जम्मू पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने से बादल भी छंटने लगे हैं।

आज शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज 15 अप्रैल किसी भी जिले में हीट वेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वही इस साल जून में मानसून की दस्तक के बाद दमोह और ग्वालियर को छोड़कर अन्य जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार है।

 

17 अप्रैल से लू के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज 15 अप्रैल 2022 को किसी भी जिले में लू का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन, दमोह, खंडवा। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है।

जम्मू पर चक्रवात के रूप में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है।

वही अरब सागर से मिलने वाली नमी कम होने से बादल छंट गए हैं। ग्वालियर में 16 अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू होगा और 17 अप्रैल से लू के आसार हैं।

 

तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, यह सिलसिला तीन-चार दिन तक बना रहेगा।

इस दौरान कहीं-कहीं फिर लू चल सकती है। 19 अप्रैल के बाद तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है।

18 अप्रैल को जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

सामान्‍य से कम बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल देशभर में अच्छी बारिश होगी। मानसून की शुरुआत जून महीने से हो सकती है।

उत्‍तर भारत में सामान्‍य से बेहतर बारिश और पूर्वोत्‍तर के कुछ इलाकों में सामान्‍य से कम बारिश का अनुमान है।

मॉनसून के साथ-साथ बारिश पर ‘ला नीना’ का असर भी दिखेगा।

इस साल मानसून लंबी अवधि के औसत (एलपीए) में रहेंगे, जिससे 96 से 104% बारिश होने का अंदाजा है।

 

जानें 2022 में कैसा रहेगा मानसून, किस जिले में कितनी बारिश
  • इस साल चंबल संभाग के दतिया को छोड़कर शेष जिलों में औसत से ज्यादा बारिश के आसार हैं।
  • ग्वालियर संभाग के ग्वालियर व शिवपुरी में बारिश औसत से कम रहने की संभावना है।
  • ग्वालियर व शिवपुरी में 98 फीसद से 99 फीसद तक बारिश की संभावना है।
  • चंबल संभाग में बारिश 104 फीसद तक हाेने के आसार हैं।
  • बुंदेलखंड के टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सागर, छतरपुर में बारिश सामान्य से कम यानि 98 फीसद तक बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में भी ग्वालियर व शिवपुरी की तरह बारिश होगी।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : PM Kisan : eKYC की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई

 

यह भी पढ़े : आधार से लिंक खातों में ही होगा पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान

 

शेयर करे