Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

गेहूं उपार्जन, स्लॉट बुकिंग और खरीदी पर जाने नवीन दिशा निर्देश

Posted on March 24, 2022March 24, 2022

 

किसानों के लिए सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा

 

वृद्ध और शारीरिक रूप से अक्षम किसानों के लिए खरीदी पंजीयन की अलग से व्यवस्था की गई है।

 

मध्य प्रदेश के CM Shivraj ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम शिवराज ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित गेहूं एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

धान के विक्रय और धान की मिलिंग के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

दरअसल सीएम शिवराज मंत्रालय में रबी उपार्जन और भण्डारण, धान के निस्तारण, मिलिंग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों  को निर्देश देते हुए कहा कि धान का विक्रय तेजी से करें।

इसके अलावा धान की मिलिंग के संबंध में भी जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जाए।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

इतना ही नहीं अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीदी के लिए व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए साथ ही भंडारण के लिए गोदामों की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

किसानों से उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि गेहूं के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके अलावा रवि पंजीयन 2022 से इसके नए प्रावधानों के साथ ही गेहूं का उपार्जन करने की सलाह दी गई है।

 

स्लॉट बुकिंग को बढ़ावा दिया गया

इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने कहा कि गेहूं पाइजन केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा पंजीयन की व्यवस्था के साथ-साथ बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ ही गेहूं खरीदी की जाएगी।

इसके अलावा रजिस्ट्रेशन में नॉमिनी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा s.m.s. के स्थान पर स्लॉट बुकिंग को बढ़ावा दिया गया है।

वृद्ध और शारीरिक रूप से अक्षम किसानों के लिए खरीदी पंजीयन की अलग से व्यवस्था की गई है।

 

गेहूं की तौल क्षमता भी निर्धारित

बता दे कि राज्य शासन द्वारा रवि विपणन वर्ष 2022 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए s.m.s. की प्रथा को समाप्त कर दिया गया।

इसके साथ ही अब हर किसान उपार्जन केंद्र का चयन करें कि दिनांक को चुन सकता है इसके अलावा उपार्जन पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

वहीं प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर गेहूं की तौल क्षमता भी निर्धारित की गई है प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर हर दिन न्यूनतम 1000 क्विंटल उपज की तौल की जा सकती है।

वहीं यदि उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की आवक अधिक होती है तो तौल कांटों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है।

23 मार्च से स्लॉट बुकिंग www.mpeuparjan.nic.in पर की जाएगी।

 

स्लॉट बुकिंग

इसके अलावा ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसान स्वयं के मोबाइल से सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केंद्र आदि से भी स्लॉट बुकिंग करवा सकते हैं।

जिसके बाद उस और बुकिंग के लिए किसानों को ओटीपी भेजा जाएगा। जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

ओटीपी दर्ज करते ही उपज विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग दो पारी में की जाएगी पहली पारी जहां 9:00 बजे से 1:00 बजे तक संचालित होगी। वहीं दूसरी पारी 2:00 बजे से 6:00 बजे तक संचालित होगी।

 

उपार्जन केंद्र का चयन कर सकते हैं

इसके लिए सोमवार से शुक्रवार तक उपार्जन का काम किया जाएगा और उपज बिक्री के लिए इसी अवधि की स्लॉट बुकिंग भी की जाएगी।

स्लॉट की वैधता 3 दिन के लिए होगी। किसान अपनी पसंद से अपने नजदीकी किसी भी उपार्जन केंद्र का चयन कर सकते हैं।

इसके अलावा किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग करने के बाद उपार्जन केंद्र के नाम, विक्रय योग्य गेहूं मात्रा सहित विक्रय के दिन एसएमएस के माध्यम से उन्हें सूचित किया जाएगा। जिसका प्रिंट भी किसानों द्वारा निकाला जा सकता है।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : गेहूं की कटाई के बाद 60 से 65 दिन में आने वाली ग्रीष्मकालीन उड़द की खेती

 

यह भी पढ़े : आधार से लिंक खातों में ही होगा पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना से मिला 40 करोड़ किसानों को फायदा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan