हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

अब एआई किसानों को बताएगा कौन सी फसल बोने से ज्यादा लाभ

केंद्र सरकार देश में कृषि प्रणाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से जलवायु अनुकूल बनाने की तैयारी कर रही है।

इससे किसानों को यह जानकारी पहले ही मिल जाएगी कि उनके क्षेत्र में इस बार मौसम कैसा रहेगा। इसके लिए सरकार एक एआई संचालित कृषि प्रबंधन सॉफ्टवेयर बना रही है।

यह सॉफ्टवेयर किसानों को यह बताने में सक्षम होगा कि उनके क्षेत्र में सूखा, बाढ़, लू, शीतलहर, असामान्य बारिश, शुष्क मौसम, ठंड, चक्रवात और ओलावृष्टि की क्या स्थिति रहेगी।

ऐसे वातावरण में उन्हें कौन सी फसल बोने से फायदा होगा। इस कार्य में मौसम विभाग के वैज्ञानिक, कृषि वैज्ञानिक को शामिल किया गया है। जैसे ही सॉफ्टवेयर बन जाएगा। सरकार इस योजना को पूरे देश में लागू करेगी।

सॉफ्टवेयर किसी भी क्षेत्र के पिछले 100 साल के मौसम पैटर्न का अध्ययन तुरंत करने में सक्षम होगा।

यह 24 घंटे ऑनलाइन मोड में देश की सभी भाषाओं में जानकारी देगा। जब भी किसान अपने क्षेत्र की जानकारी सॉफ्टवेयर में डालेगा तो उसे सलाह मिलेगी। सॉफ्टवेयर एप बेस्ड होगा या वेबसाइट पर, इस संदर्भ में निर्णय नहीं हुआ है।

 

शेयर करें