हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP में फिर बारिश-ओले : नम हवाओं से पांच डिवीजन में ओले गिरेंगे

 

इंदौर-जबलपुर में बारिश होगी

 

पाकिस्तान से आ रही नमी भरी हवाओं (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण प्रदेश में मौसम बदल गया है।

दिन में ठंडक बनी हुई, जबकि रात को पारा उछल गया है। इंदौर समेत कुछ जिलों में रात का तापमान 11 से पार चला गया है।

अभी तीन दिन इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि रायसेन के आसपास बादल होने से भोपाल में न्यूनतम तापमान में दो दिन से गिरावट आ रही है।

 

बादल छंटने के कारण भोपाल में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर होगा।

प्रदेश में एक और नया सिस्टम आ रहा है। यह 6 जनवरी से प्रदेश भर में दिखाई देगा।

भोपाल और इंदौर समेत सभी जगहों पर बारिश होगी। भोपाल समेत पांच डिवीजन में ओले गिरने की संभावना है।

 

चार दिन बारिश रहेगी

वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 6 जनवरी से प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू होगा।

यह पूरे प्रदेश में सक्रिय रहेगा। यह 6 से लेकर 9 जनवरी तक सक्रिय रहेगा।

भोपाल, उज्जैन, सागर, होशंगाबाद और ग्वालियर समेत पांच डिवीजन में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।

चंबल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल और रीवा में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

इंदौर में कहीं-कहीं 6, 7 और 8 जनवरी को हल्की बारिश रहेगी।

 

यह सिस्टम बन रहा

अभी एक नमी भरी हवाएं आ रही हैं। यह ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय है, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं है।

इसी कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अब 5 और 6 को दूसरा सिस्टम सक्रिय रहेगा।

छह जनवरी को इसके जाते ही बारिश का दौर शुरू होगा। इससे दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट देखी जाएगी।

 

यहां रात का पारा सबसे कम रहा

शहर तापमान
नौगांव 4.0
ग्वालियर 5.9
खजुराहो 6.4
रीवा 6.4

 

यहां रात का पारा सबसे ज्यादा रहा
शहर तापमान
होशंगाबाद 13.5
इंदौर 13.2
खंडवा 12.4
नरसिंहपुर 7.0

 

चार प्रमुख शहरों में रात की स्थिति