Menu
logo-ekisan-mandi-bhav
  • Home
  • Mandi Bhav
  • Sarkari Yojana
  • Success Story
  • Download App
logo-ekisan-mandi-bhav

एक गाय के गोबर व गोमूत्र से तैयार हो रही छह एकड़ की खेती

Posted on February 24, 2021February 23, 2021

 

सिर्फ एक देसी गाय के गोबर और मूत्र से तैयार जैविक खाद के जरिये 35 बीघा यानी छह एकड़ जमीन पर आराम से खेती की जा सकती है। यह तकनीक विकसित की है हापुड़ के रसूलपुर गांव निवासी गुरमीत सिंह (35) ने।

वह नए भारत के विकासशील युवा किसान हैं। 12वीं तक शिक्षित गुरमीत के सरल से फार्मूले ने उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार दिलाने की श्रेणी तक पहुंचा दिया। वह पांच साल से जैविक खाद से गन्ने की खेती कर रहे हैं।

साथ ही गेहूं, धान सहित कई सब्जियों को बगैर किसी रासायनिक खाद और कीटनाशक के प्रचुर मात्र में पैदा कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़े : यूरिया खाद का विकल्प बनेगा नैनो नाइट्रोजन

 

आसान सी है प्रक्रिया

गुरमीत कहते हैं कि देसी नस्ल की एक गाय के गोबर और गोमूत्र से 25 एकड़ तक की खेती आसानी से की जा सकती है। एक एकड़ के लिए 10 किलो गोबर और पांच किलो गोमूत्र पर्याप्त है।

गोबर और गोमूत्र का मिश्रण बनाने के बाद उसमें तीन किलो गुड़ और दो किलो बेसन मिलाकर, बरगद के पेड़ के नीचे की दो किलो मिट्टी डालकर 200 लीटर पानी मिलाया जाता है। सíदयों में इसे तैयार करने में 30 से 40 तो गर्मी में करीब 15 दिन लगते हैं।

तैयार होने के बाद सिंचाई करते हुए पानी की नाली में ही खाद के मिश्रण को धीरे-धीरे छोड़ दिया जाता है। ऊपर से फसल में कीड़ों से बचाव के लिए नीम, भांग का छिड़काव किया जाता है। कहा कि यदि किसान खेती में रसायनिक खाद का इस्तेमाल करना छोड़ दें तो इससे न केवल सेहत में सुधार होगा बल्कि गोवंश के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लोग आज दूध न देने वाली गाय को बेसहारा छोड़ देते हैं। यह गलत है। यदि किसान गाय के गोबर और गोमूत्र को एकत्र करके बेचें तो भी मुनाफा कमा सकते हैं।

 

यह भी पढ़े : समर्थन मूल्य से अधिक में बिका गेहूं

 

जानकारी लेने पहुंचते हैं किसान

गुरमीत की पद्धति को जानने जिले के अन्य गांवों के किसान भी उनके पास पहुंचते हैं। किसान सुखवीर बताते हैं कि गुरमीत असल तरीके से खेती करते हैं।

जैविक खाद के इस्तेमाल से न केवल जमीन की उपजाऊ क्षमता बढ़ती, बल्कि इससे उगने वाली फसल भी सेहतमंद होती है, निरोगी होती है। एक अन्य किसान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जैविक खाद के इस्तेमाल से रासायनिक खाद का खर्च बचता है।

 

खांडसारी के निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंहने बताया कि लखनऊ में 27 फरवरी को राज्य स्तरीय दो दिवसीय गुड़ महोत्सव का आयोजन होना है।

जिले से महोत्सव में शामिल होने के लिए जिले की एकमात्र खांडसारी इकाई का चयन किया गया है। जिसके संचालक गुरमीत सिंह हैं। यह पहली बार है जब जनपद से किसी गुड़ उत्पादक का नाम राज्य स्तरीय महोत्सव के लिए चुना गया है।

source : jagran.com
शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • यहां के किसान लगाते हैं बेमौसम की सब्जियां और इस खास ट्रिक से कमाते हैं अच्छा पैसा
  • किसानों को लखपती बना रही सतावर की खेती
  • केंचुआ खाद तैयार करने में जुटे किसान
  • गेहूं की कटाई के बाद खेतों में डंठल जलाने से होगा बहुत नुकसान
  • मशरूम की खेती में सुनीता ने बनाई पहचान
  • जानिए कहां रुकी है पीएम किसान योजना की 8वीं किस्त
  • मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में छाए बादल
  • कैबिनेट में यूरिया खाद को लेकर लिया बड़ा फैसला
  • भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया मानसून 2021 के लिए पूर्वानुमान
  • इंदौर संभाग में पौने चार लाख टन गेहूं की खरीदी.

latest Mandi Bhav

  • harda mandi bhavHarda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • timrani mandi bhavTimarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi bhav TodayKalapipal Mandi Bhav
  • Badwah Mandi BhavBadwah Mandi Bhav बड़वाह मंडी भाव
  • Karahi Mandi Bhav करही मंडी भाव
  • sarso ka bhavSarso ka Bhav आज के सरसों का मंडी भाव मध्यप्रदेश गुजरात राजस्थान
  • indore mandi bhavIndore Mandi Bhav | इंदौर मंडी के भाव
  • Khargone Mandi BhavKhargone Mandi Bhav खरगोन जिले के मंडी भाव
  • dhamnod mandi bhavDhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Anjad Mandi BhavAnjad Mandi Bhav अंजड़ मंडी भाव
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/ekisanindia
©2021 | eKisan