Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

ओलावृष्टि और बारिश से 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर मिलेगा इतना मुआवजा

Posted on March 21, 2023March 21, 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओला-वृष्टि और असमय बारिश से फसलों के 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रूपए की राहत राशि दी जाएगी।

साथ ही फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। उन्होंने उद्यानिकी फसलों को भी सर्वे में शामिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान चिंता न करे, परेशान न हो, चिंता के लिए मैं हूँ और  किसान बहन और भाइयों को सभी तरह के संकट से बाहर निकाल कर ले जाऊँगा।

 

मुख्यमंत्री ने किया विदिशा के ओला-वृष्टि प्रभावित गाँव का दौरा

मुख्यमंत्री श्री चौहान विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के पटवारीखेड़ी, हथियाखेड़ा, घुरदा, मूडरागणेश और मढ़ीचौबीसा गाँव में ओला-वृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद किसानों को ढाँढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चिंता नहीं करें प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी हीला-हवाली नहीं करें और पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे करें।

उन्होंने कहा कि सर्वे सूची पंचायत भवन पर प्रदर्शित की जायेगी और आपत्ति होने पर उसका भी निराकरण किया जायेगा।

 

इस प्रकार मिलेगा मुआवजा

  • श्री चौहान ने किसानों से कहा कि एक हेक्टेयर फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर 32 हजार,
  • गाय-भैंस हानि पर साढ़े 37 हजार,
  • भेड़-बकरी पर 4 हजार,
  • बछिया पर 2 हजार और
  • मुर्गा-मुर्गी की हानि पर 100 रूपए प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी।
  • मकानों को हुई क्षति पर भी सहायता दी जाएगी।

सर्वे में 50% से अधिक नुकसान होने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹32 हजार की राहत राशि देंगे। साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। ओलावृष्टि या बिजली गिरने से मृत व्यक्ति के परिजनों को ₹4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। pic.twitter.com/RV3bnShx6A

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 21, 2023

जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जायेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान बिल्कुल भी चिंतित न हो।

पीड़ित किसानों की कर्ज वसूली की तारीख तो बढ़ाई ही जायेगी साथ ही ब्याज भी सरकार ही भरेगी और अगली फसल के लिए भी जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी के लिए तारीख भी बढ़ाई जाएगी।

प्रभावित किसान परिवारों की बेटी की शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 56 हजार की राशि देकर करवाई जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे जानते है कि किसान पर क्या  बीतती है।

उनकी मेहनत ही नहीं, खाद, बीज, उर्वरक, दवाई के साथ जीवन  भी संकट में आया है।

यह भी पढ़े : बीमार पशुओं तक पहुँचेगा अस्पताल, जल्द शुरू होंगी 406 पशु एंबुलेंस

 

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलता हैं मुनाफा

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सोयाबीन मंडी भाव | 01 जून 2023
  • रजिस्ट्रेशन के वक्त बरतें सतर्कता, वर्ना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये
  • सहकारिता क्षेत्र में किया जाएगा 1100 एफपीओ का गठन
  • MP Weather : 12 जिलों और 3 संभागों में बारिश, आंधी का अलर्ट
  • Ladli Behna Yojana पर अपडेट, गुरूवार से स्वीकृति-पत्रों का वितरण
  • गोबर, गोमूत्र और केचुए से बनी खाद से किसानों की बढ़ी आमदनी
  • मौसम विभाग ने जारी किया मानसून पूर्वानुमान, इस वर्ष जून महीने में कैसी होगी वर्षा
  • सोयाबीन मंडी भाव | 31 मई 2023
  • इन गलतियों के कारण नही पहुचेगा पीएम किसान योजना का पैसा
  • अब आप केंचुआ पालन से कमाएंगे लाखों रुपये, सरकार भी करती है मदद

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan