हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का 12 अप्रैल, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर है।

झारखंड और आस-पास के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश पर है।

दक्षिण मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु से होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक जा रही है।

 

यह भी पढ़े : गांव में बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही 3.75 लाख

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं।

पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर पूर्व भारत, केरल, तटीय तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना मैं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर बर्फबारी गतिविधियों होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

ओडिशा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ 1 या 2 जगह मध्यम वर्षा हो सकती है।

 

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश में बारिश

 

साभार: skymetweather.com

 

शेयर करे