हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मौसम पूर्वानुमान 17 अक्टूबर, 2020

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

निम्न दबाव का का क्षेत्र अभी भी काफी प्रभावी है और आगे बढ़ते हुए उत्तरी महाराष्ट्र से सटे अरब सागर के क्षेत्रों पर पहुँच गया है। इस सिस्टम के साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है।

अरब सागर के मध्य से लेकर महाराष्ट्र, तेलंगनान और आंध्र प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक एक ट्रफ पहले की तरह ही सक्रिय है।

उत्तरी जम्मू कश्मीर के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

बीते 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, केरल, मध्य महाराष्ट्र, तटीय ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात के दक्षिणी हिस्सों, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश हुई है।

 

यह भी पढ़े : रबी का मुखिया चना

 

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जबकि एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा के आसार दिखाई दे रहे हैं।

देश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

 

बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे गुजरात और मध्य प्रदेश के मध्य तथा उत्तरी क्षेत्रों में भी बढ़ेंगी।

16 से 19 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश और गुजरात के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम और एक-स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि लगातार मूसलाधार वर्षा की आशंका फिलहाल नहीं है। इन भागों में इस बारिश को बेमौसम बरसात कह सकते हैं क्योंकि आमतौर पर मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों से 10 अक्टूबर आते-आते मॉनसून वापस लौट जाता है। लेकिन 6 अक्टूबर के बाद से मॉनसून की वापसी में कोई प्रगति नहीं हुई है। मध्य तथा पूर्वी राज्यों से मॉनसून के वापस जाने के लिए स्थितियां अभी भी अनुकूल नहीं है।

 

देखे विडियो 

साभार: skymetweather.com 

 

शेयर करे