हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

18 फरवरी, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

विदर्भ और इससे सटे भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से आंतरिक कर्नाटक होते हुए केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।

विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय दक्षिणी तटीय ओडिशा के ऊपर पहुँच गया है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के आंतरिक भागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इन भागों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और ओलावृष्टि की गतिविधियां भी देखने को मिली हैं।

विदर्भ, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है।

पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के भागों में कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

 

यह भी पढ़े : वाट्सएप पर फोटो भेजें, विज्ञानी तत्काल करेंगे समाधान

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गर्जना के साथ बौछारें गिरने के आसार हैं। इन भागों में एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर तेज़ वर्षा होने या ओले गिरने की आशंका है।

तटीय कर्नाटक, केरल और इससे सटे आंतरिक तमिलनाडु के शहरों में हल्की वर्षा हो सकती है। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से तेज़ बौछारें गिर सकती हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत के शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।

 

यह भी पढ़े : मप्र में इन जिलों में बारिश और ओले के आसार

 

source : skymetweather

 

शेयर करे