Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

मध्य प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और फसल सलाह (18 से 24 दिसम्बर, 2020)

Posted on December 19, 2020December 18, 2020

 

आइए जानते हैं मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा 18 से 24 दिसम्बर के बीच मौसम

 

और क्या है मध्य प्रदेश के किसानों के लिए हमारे पास खेती से जुड़ी सलाह

 

पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। यह वर्षा की गतिविधियां 10 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच में देखी गई थी। भारी बारिश नहीं हुई जिससे फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा। बल्कि इस वर्षा से आगामी फसलों के लिए जमीन में नमी बढ़ेगी जिससे फसलों को फायदा पहुंचेगा।

 

इस सप्ताह मध्य प्रदेश में बारिश नहीं होगी। हमारा अनुमान है कि पूरे सप्ताह मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

इस बीच मध्य प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान दो से 5 डिग्री तक गिर चुके हैं। अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं तथा एक-दो स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो गया है। आगामी 2 दिनों के दौरान तापमान में कुछ और कमी आने की संभावना है जिससे सर्दी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

 

यह भी पढ़े : 35 लाख से अधिक किसानों को दी जाएगी इस वर्ष हुए फसल नुकसान की सहायता राशि

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए फसल सलाह

मौसम में हो रहे बदलावों के कारण फसलों में कीटों और रोगों की संभावना इस समय बढ़ गई है, ऐसे में किसानो को चाहिए की फसलों की नियमित निगरानी करते रहें।

 

आलू की फसल में झुलसा (अर्ली ब्लाइट/लेट ब्लाइट) रोग तथा सरसों की फसल में श्वेत किट्ट (व्हाइट रस्ट) व झुलसा (अल्टरनेरिया) जैसे रोगों की संभावनाएं हैं। आलू में झुलसा रोग की रोकथाम हेतु मेनकोजेब 0.2% (2 ग्राम/लीटर पानी) या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 0.3% के घोल का प्रथम छिड़काव करें। साइमोक्सानिल + मेनकोज़ेब के 0.3% घोल का द्वितीय छिड़काव 10-15 दिन के अंतराल से करें।

 

सरसों में श्वेत किट्ट की रोकथाम हेतु मेटालेक्जिल + मेनकोज़ेब 0.25% तथा झुलसा रोग हेतु मेनकोज़ेब 0.2% घोल 10-15 दिन के अंतराल से 2-3 छिड़काव आवश्यकतानुसार करें। गेहूँ में जड़ माहूँ/रूट एफीड एवं दीमक का प्रकोप इस समय बढ़ सकता है, इसके नियंत्रण हेतु मेटाराइज़ियम एनीसोपली का 2.5 लीटर (5 मि.ली. प्रति लीटर पानी) की दर से प्रति हेक्टेयर 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

 

यह भी पढ़े : छात्र गांव में जाकर किसानों को सिखायेंगे मशरूम उगाने के गुर

 

चना, गेहूँ, आलू आदि की फसलों में चूहों के नियंत्रण हेतु जीवित बिलों में 2 भाग जिंक-फोसफाइड + 17 भाग आटा + 1 भाग तेल की गोलियाँ बनाकर रखें। गेहूँ की फसल में संकरी पत्ती के खरपतवार के नियंत्रण हेतु 50 ग्राम पिनोक्साडेन सक्रिय तत्व तथा चौड़ी पत्ती के खरपतवार के नियंत्रण हेतु 20 ग्राम कार्फेंटराजोन सक्रिय तत्व 600 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर की दर 25-30 दिन बाद उपयुक्त नमी देखकर छिड़कें।

 

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023
  • मोबाइल से अपनी जमीन मापने का सरल तरीका

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan