हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

चक्रवात से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

बढ़ी सर्दी, शीतलहर का अलर्ट

कई जिलों में तापमान में गिरावट

 

बंगाल की खाड़ी में मंदौस नाम का समुद्री चक्रवात सक्रिय है। जिसके कारण 1 सप्ताह तक मध्य प्रदेश के आसमान में बादल छाए रहेंगे।

समुद्र में तूफान चक्रवात के कारण 12 से 16 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश के कुछ इलाके में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

चक्रवात 10 दिसंबर की रात चेन्नई तक पहुंचेगा। अगले 2 दिन में भारत से होते हुए अरब सागर में इसके प्रवेश करने की संभावना है।

जिसके कारण 12 दिसंबर से इसका असर मध्यप्रदेश में दिखाई देने वाला है।

 

मध्य प्रदेश में लगातार मौसम तेजी से बदल रहे है। 10 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

दिन के तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए गए हैं। एमपी में अचानक से ठंड बढ़ गई है।

न्यूनतम पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को भोपाल को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गए हैं।

 

अगले 3 दिन तक ठंड से राहत नहीं

कई जिलों में तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस पर देखा जा रहा है। कपकपी वाली सर्दी के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन तक ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जबलपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

 

इन जिलों में तापमान में गिरावट

जिन क्षेत्रों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

उसमें नौगांव में 5.3 डिग्री, उमरिया 5.4 डिग्री, दतिया पचमढ़ी रायसेन में 6.6 डिग्री, ग्वालियर में 7 डिग्री, जबलपुर खजुराहो मंडला में 7.8 डिग्री, राजगढ़ रीवा में 8 डिग्री जबकि भोपाल में 8.6 डिग्री, सतना में 8.8 डिग्री, छिंदवाड़ा में 8.8 डिग्री, उज्जैन नरसिंहपुर में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

इन जिलों में बढ़ा तापमान

जिन जिलों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसमें खरगोन में 28 डिग्री, नर्मदा पुरम 28 गुना में 27.4 डिग्री, खंडवा में 27.1 डिग्री, दमोह में 27 डिग्री, मंडला में 26.8 डिग्री, खजुराहो में 26.5 सतना में 26 डिग्री, ग्वालियर में 26.3 डिग्री, शिवपुरी में 26.2 डिग्री और छिंदवाड़ा में 26.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

मौसम प्रणाली सक्रिय

52 में से 46 जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

मौसम प्रणाली के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

वहीं इसका असर दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में होगा।

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में नमी और बर्फबारी का मिश्रित असर देखने को मिल रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण तापमान में कमी आई है लेकिन बंगाल की खाड़ी की तरफ से नए सिस्टम एक्टिव होने के कारण हवा में नमी देखने को मिल रही है। जिससे तापमान में गिरावट जारी है।

 

इन जिलों में गिरेगा तापमान

जिन जिलों में तापमान गिरने का अलर्ट जारी किया गया।

उसमें बैतूल इटारसी भोपाल इंदौर सागर रीवा छिंदवाड़ा और शहडोल में 12 दिसंबर को हल्के बादल रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

जबकि 13 दिसंबर को बड़वानी छिंदवाड़ा इटारसी दमोह उमरिया में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

बड़वानी इंदौर भोपाल सिंगरौली बैतूल खंडवा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़े : इफको यूरिया कितने प्रकार का होता है, जाने इसके लाभ

 

यह भी पढ़े : यूरिया की एक बोरी की जगह 1 बोतल नैनो यूरिया से होगा काम

 

शेयर करें