हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

लॉकडाउन में नौकरी गई तो 12 एकड़ में लगाया खरबूजा

 

किसान ने ढाई एकड़ की दो तुड़ाई में 90 क्विंटल उपज निकाली

 

लॉकडाउन में गुजरात की बीज कंपनी में काम कर रहे टांडाबरूड़ के केशव चौहान की नौकरी गई उन्होंने घर के 12 एकड़ खेत में धारीदार खरबूजा लगाया।

2 माह बाद अभी ढाई एकड़ में दो तुड़ाई में 90 क्विंटल फसल हुई। केशव ने 2006 में एग्रोनॉमी से एमएससी की।

गुजरात की बीज कंपनी में 15 सालों में 19 जिलों में अंकुरण, मौसम, तापमान आदि के अनुभव लिया।

वे पपीता, खीरा,प्याज, और टमाटर की भी फसल ले चुके हैं। इससे पहले खरबूजा भोपाल मंडी में बेची थी।

वे बताते हैं कि खरबूजे से प्रति एकड 1.50 लाख कमाई हुई।

 

यह भी पढ़े : PM Kisan Scheme के तहत किसानों के पास 4000 रुपए पाने का मौका

 

किसानों ने 500 हैक्टेयर में ली है खरबूजे की फसल

उद्यानिकी अफसरों के मुताबिक इस साल खरबूजे की खेती अच्छी रही।

जिले में 500 एकड़ से ज्यादा रकबे में खेती की जा रही है। इस साल रकबा बढ़ा है।

लॉकडाउन के कारण ज्यादातर किसान स्थानीय बाजार में ही खरबूजा बेच रहे हैं।

 

गर्मी में फायदेमंद खरबूजा

जानकारों के मुताबिक खरबूजा शरीर में पानी की कमी दूर कर कब्ज घटाता है। विटामिन और मिनरल्स ऊर्जावान रखते हैं।

 

यह भी पढ़े : जानिए इस वर्ष कैसी रहेगी जून से सितम्बर तक मानसूनी वर्षा

 

source

 

शेयर करे