हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

किसानों को 15 जून तक फ्री में दिए जाएंगे 13.51 लाख दलहन एवं तिलहन फसलों के अधिक पैदावार वाले बीज

 

दलहन एवं तिलहन फसलों के बीज का निःशुल्क वितरण

 

तिलहन एवं दलहन के क्षेत्र में भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने रोड मैप तैयार कर लिया है |

दलहन और तिलहन की पैदावार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने देश में दलहन तथा तिलहन का बुआई का रकबा बढ़ाने और प्रति हेक्टयर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है |

इसके लिए देश के कई राज्यों में खरीफ फसलों के लिए दलहन तथा तिलहन फसलों का उच्च पैदावार वाले बीज नि:शुल्क वितरित कर रही है |

 

केंद्र सरकार 13.51 लाख मिनीकिट किसानों को नि:शुल्क वितरित कर रही है | इस पर 300 करोड़ रूपये का खर्च आ रहा है |

जैसा की देश में खरीफ सीजन की बुआई शुरू हो गई है | इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने 15 जून तक किसानों को मिनीकिट वितरित किये जाने का लक्ष्य रखा है |

 

यह भी पढ़े : डेयरी सेक्टर से चलता है 8 करोड़ किसानों का घर

 

कृषि और कल्याण मंत्री तथा राज्य मंत्री ने किसानों से की बात

इसको लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के अलग–अलग किसानों से बात की है जिन्हें सर्कार की तरफ से मिनी किट का वितरण किया है |

जिन किसानों से मंत्रियों ने बात किया हैं वे हैं – श्री ओमप्रकाश पटेल (वाराणासी, उत्तर प्रदेश), श्री रेखा राम (बाडमेर, राजस्थान), श्री रमेशभाई बालूभाई कोडलिया (अमरेली, गुजरात), श्री चन्द्रकांत (हवेरी, कर्नाटक), श्री मदन सिंह (मुरैना, मध्य प्रदेश) तथा श्री उपेन्द्र सिंह (रीवा, मध्य प्रदेश)

 

देश में तिलहन फसलों के उत्पादन की स्थिति 

भारत दलहन तथा तिलहन का आयात करने वाला मुख्य देश है |

भारत कुल कृषि उत्पाद का 42.6 प्रतिशत का तेलहन बीज और खाद्य तेल का आयात करता है | इसका मूल्य लगभग 75 हजार करोड़ रुपये का है |

जबकि भारत में खरीफ तथा रबी फसल दोनों सीजन मिलाकर लगभग 34 मिलियन टन तेलहन बीज का उत्पादन करता है |

 

यह भी पढ़े : जानिए इस वर्ष कैसी रहेगी जून से सितम्बर तक मानसूनी वर्षा

 

देश में दलहन फसलों के उत्पादन की स्थिति 

दलहन के मामले में भी भारत अभी आत्मनिर्भर नहीं बना है |

वर्तमान समय में खरीफ तथा रबी दोनों सीजन मिलाकर 23.15 मिलियन टन दलहन बीज का उत्पादन किया जाता | जो विश्व में कुल उत्पादन का 62.15 प्रतिशत है |

भारत दलहन उत्पादन के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है | जहाँ वर्ष 2014–15 में दलहन का कुल उत्पादन 17.15 मिलियन टन तथा वहीं वर्ष 2020–21 में 23.15 मिलियन टन हो गया है |

पिछले 6 वर्षों में 6 मिलियन टन की बढ़ोतरी हुई है |

 

यह भी पढ़े : ग्रामीण भारत में डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्रालय का एग्रीबाजार से करार

 

source

 

शेयर करे