Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

इंदौर संभाग में 23 लाख 80 हजार क्विंटल गेहूं खरीदी

Posted on April 13, 2021

 

किसानों को भुगतान भी शुरू

 

 शुरुआती दौर में कुछ केंद्र चालू नहीं हो पाए थे, लेकिन अब सभी केंद्रों पर खरीदी होने लगी है।

 

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की सरकारी खरीदी लगातार बढ़ रही है। इंदौर संभाग में अब तक 23 लाख 80 हजार क्विंटल से अधिक की खरीदी हो चुकी है।

अब तक 32 हजार 470 किसानों से खरीदी की गई है। इसके साथ ही इंदौर जिले में किसानों को गेहूं की उपज का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है।

जिले में 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। यह शुरुआती दौर में गेहूं बेचने वाले किसानों को भुगतान किया जा रहा है।

जैसे-जैसे गेहूं खरीदी आगे बढ़ेगी, बाद वाले किसानों को भुगतान किया जाएगा।

 

यह भी पढ़े : गांव में बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही 3.75 लाख

 

इंदौर जिले की बात करें तो यहां फिलहाल 7 लाख 81 हजार 386 क्विंटल गेहूं की खरीदी हो चुकी है। अब तक 8 हजार 229 किसान गेहूं बेच चुके हैं।

गेहूं की खरीदी के साथ इसका परिवहन भी तेजी से हो रहा है। इंदौर संभाग के आठों जिलों में कुल मिलाकर 20 लाख 90 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खरीदी केंद्राें से उठाकर सुरक्षित गोदामों तक पहुंचा दिया गया है।

 

सभी केन्द्रों पर खरीदी 

मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ के संभागीय प्रबंधक अर्पित तिवारी का कहना है कि संभाग में कुल 446 खरीदी केंद्र हैं।

शुरुआती दौर में कुछ केंद्र चालू नहीं हो पाए थे, लेकिन अब सभी केंद्रों पर खरीदी होने लगी है। गेहूं परिवहन के मामले में भी संभाग और इंदौर जिले की स्थिति बेहतर है।

संभाग स्तर पर हम अब तक 93 फीसद गेहूं का परिवहन कर चुके हैं। इंदौर जिले में भी छह लाख 68 हजार क्विंटल गेहूं का परिवहन हो चुका है। यानी 92 फीसदी गेहूं उठाया जा चुका है।

 

यह भी पढ़े : खेती-किसानी के लिए इंडियन ऑयल देता है डीज़ल में छूट

 

source : naidunia

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • SBI किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
  • सोयाबीन की बुआई से पहले किसान अपने खेतों में करें यह काम
  • 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • डॉलर चना मंडी भाव
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • आज 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी एक हजार रुपए की राशि
  • सोयाबीन मंडी भाव | 09 जून 2023
  • पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इन्हें मिलेंगे 10 हजार
  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Bhikangaon Mandi Bhav भीकनगांव मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan