Skip to content
ekisan
  • Home
  • Latest News
  • Mandi Bhav
  • Sarkari Yojana
  • Success Story
  • Weather News
  • Join Community
    • ekisan app
    • Instagram
    • Youtube
    • Join Facebook Group
    • Join Whatsapp Group

मल्टीलेयर फार्मिंग का उदाहरण बनीं महिला किसान

January 2, 2021 by ekisan

 

एक बीघा में हजारों की आमदनी

 

शिवपुरी की 140 महिला किसान खेती के मामले में कर रहीं नवाचार बदलाव – छोटे-छोटे खेतों से हो रही है तीन गुना तक आमदनी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, वहीं शिवपुरी की महिला किसानों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए मल्टीलेयर फार्मिंग के जरिये आय तीन गुनी तक कर ली है। पांच गांवों की 140 महिलाओं ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और एनजीओ जतन उजाला सेवा संस्थान के मल्टीलेयर फार्मिंग प्रोजेक्ट में प्रशिक्षण लिया। फिर अपने खेत में करीब दो हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल की एक इकाई तैयार की।

 

अब इससे वे लगभग एक बीघा जमीन (22 हजार वर्ग फीट) में 30 हजार रुपये तक मुनाफा कमा रही हैं। नाबार्ड ने इस प्रोजेक्ट संचालन में संस्थान की मदद ली थी। संस्थान ने उससे जुड़े स्वसहायता समूह की महिलाओं का ही चयन किया। सितंबर 2019 में इसके तहत रायश्री, ककरवाया, चिटोरी, मुढेरी और गुगरीपुरा गांव की समूह से जुड़ी 140 ऐसी महिलाओं का चयन किया गया, जिनके पास छोटे खेत हैं और उनमें सिंचाई की सुविधा भी है।

 

यह भी पढ़े : गन्ने की खेती कर गुड़ बनाया, खेती को बनाया लाभ का धंधा

 

संस्थान के सचिव अशोक शर्मा बताते हैं कि नाबार्ड के सहयोग से प्रशिक्षण देकर 2,000 वर्ग फीट की एक इकाई तैयार करवाई गई। पहली परत (लेयर) में जमीन में गहराई में होने वाली अदरक, दूसरी परत में धनिया, पालक या मेथी (इनकी जड़ें कम गहरी होती हैं) और तीसरी परत (जमीन के ऊपर) बेल वाली सब्जियां जैसे लौकी, तोरई की खेती का प्रशिक्षण दिया गया।

 

इसके बाद कई महिला किसानों ने इसे शुरू भी कर दिया। अधिकतर किसान तीन सीजन की फसलें चुकी हैं। अब अंचल के किसान आकर महिलाओं से मल्टीलेयर फार्मिंग का मॉडल समझ रहे हैं। ऐसे होती है मल्टीलेयर फार्मिंग इसमें एक फसल चक्र लगभग चार माह का होता है।

मौसम के अनुसार इसमें फसल (ज्यादातर सब्जियां) का चयन किया जाता है। सबसे नीचे की परत में अदरक, हल्दी, लहसुन, प्याज, मूली बोए जाते हैं। इनके पौधों के बीच कम से कम छह से आठ इंच की दूरी होना चाहिए। इसके ऊपर या दूसरी परत में पालक, मेथी, धनिया के साथ पत्तेवाली हरी सब्जियां उगाई जाती हैं।

 

यह भी पढ़े : पॉली हाउस लगाने के लिए सरकार दे रही अनुदान

 

इस परत में ऐसी फसल के बीज लगाने होते हैं जो छांव में भी अच्छे से पनप सकें। तीसरी परत जमीन के ऊपर होती है। बांस को लगभग एक फीट दूरी पर लगाकर शेड जैसा तैयार किया जाता है।इस पर बेल वाली फसल जैसे लौकी, तोरई, करेला और खीरा लगाई जाती है और इन शेड या बांसों पर उसे चढ़ा दिया जाता है।

 

इनका कहना है

लौकी की बहुत अच्छी फसल निकली थी। अदरक भी आने वाला है। हमने चारों ओर पपीते के पौधे भी लगाए हैं। इस तरह से लौकी लगाने से जमीन के मुकाबले ज्यादा बेहतर फल मिलता है और कीमत भी अच्छी मिलती है।

 

बसंती कुशवाह, महिला किसान

रस तहसील में टमाटर का उत्पादन होता है। इसमें छह फीट तक दूसरी खेती की जा सकती है। वहीं मनरेगा की नंदन फलोद्यान योजना में पेड़ों की कतार में पांच फीट का अंतर होता है। शुरुआती दो साल तक इसमें किसान को फायदा भी नहीं होता है। अब यहां शुरू के दो साल मल्टीलेयर फार्मिंग कराएंगे।

 

source : naidunia

 

शेयर करे 

Categories News
गन्ना किसानों को मिलेगी 3500 करोड़ रुपये की सहायता
प्याज की फसल में खरपतवार को नियंत्रित कैसे करें?

Latest News

madhya pradesh farmer latest news

किसानों को अब मिलेगा 4 गुना मुआवजा : एमपी कैबिनेट बैठक में प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात

April 22, 2026

अश्वगंधा की खेती ने बदली राहुल की किस्मत, नौकरी छोड़ बन गए सफल किसान

April 22, 2026

गोरस मोबाइल ऐप : पशुपालकों के लिए बहुपयोगी

April 18, 2026

मानसून 2026: मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा का पहला पूर्वानुमान

April 15, 2026

पहले दिन हुई 1616 क्विंटल खरीद, 97 हजार से अधिक किसानों ने स्लॉट किया बुक

April 11, 2026

लेटेस्ट मंडी भाव

indore mandi bhav

Indore Mandi Bhav | इंदौर मंडी के भाव

Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव

Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव

betul mandi bhav

Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव

Dhamnod Mandi Bhav

Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव

dhar mandi bhav

Dhar Mandi Bhav धार मंडी भाव

khargone mandi bhav

Khargone Mandi Bhav खरगोन मंडी भाव

Ashta Mandi Bhav आष्टा मंडी भाव

Timarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव

Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव

डिस्क्लेमर: वेबसाइट ekisan.net पर प्रदर्शित विज्ञापनों के आधार पर किसी भी प्रकार का निर्णय या लेन-देन पूरी तरह आपके स्वयं के विवेक पर निर्भर है। ekisan.net लेन-देन या विज्ञापन से उत्पन्न किसी भी प्रकार की समस्या या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 ekisan • Built with GeneratePress