Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

गन्ना किसानों को मिलेगी 3500 करोड़ रुपये की सहायता

Posted on January 2, 2021January 1, 2021

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गन्ना किसानों को 3,500 करोड़ रुपये की सहायता देने की मंजूरी दे दी।

 

इस समय देश में करीब पांच करोड़ गन्ना किसान और उनके परिवार हैं। इनके अलावा, चीनी मिलों में तथा उसकी सहायक गतिविधियों में काम करने वाले करीब पांच लाख कामगार हैं और इन सभी की आजीविका चीनी उद्योग पर निर्भर है।

 

यह भी पढ़े : गन्ने की खेती कर गुड़ बनाया, खेती को बनाया लाभ का धंधा

 

किसान अपना गन्ना चीनी मिलों को बेचते हैं, लेकिन चीनी मिल मालिकों से उन्हें उनका भुगतान प्राप्त नहीं होता क्योंकि उनके पास चीनी का अतिरिक्त स्टॉक होता है। इस चिंता को दूर करने के लिए सरकार चीनी के अतिरिक्त स्टॉक को शून्य पर लाने के प्रयास कर रही है। इससे गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान करने में सहूलियत होगी।

 

सरकार इस उद्देश्य के लिए 3500 करोड़ रुपये व्यय करेगी और इस सहायता की राशि को चीनी मिलों की ओर से बकाये के भुगतान के तौर पर सीधे किसानों के खातों में जमा किया जाएगा। शेष राशि, यदि बचेगी तो, उसे चीनी मिलों के खाते में जमा कर दिया जाएगा। इस सब्सिडी का उद्देश्य चीनी मिलों द्वारा चीनी सत्र 2020-21 के दौरान अधिकतम स्वीकार्य निर्यात कोटा (एमएईक्यू) के तहत 60 लाख मीट्रिक टन की मात्रा तक चीनी का निर्यात करने पर उसके प्रबंधन, सुधार तथा अन्य प्रसंस्करण लागत और अंतर्राष्ट्रीय तथा घरेलू परिवहन एवं माल भाड़ा शुल्क समेत उस पर आने वाली कुल बाजार कीमत को पूरा करना है।

 

यह भी पढ़े : पॉली हाउस लगाने के लिए सरकार दे रही अनुदान

 

इस निर्णय से पांच करोड़ गन्ना किसानों और उनके परिवारों तथा चीनी मिलों एवं अन्य सहायक गतिविधियों में काम करने वाले पांच लाख कामगारों को लाभ होगा।

 

source : krishakjagat

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना से मिला 40 करोड़ किसानों को फायदा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan