हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

अच्छे मुनाफे के साथ रोजगार का जरिया बने ‘गुलाब’

 

सिमलावदा (रतलाम)।

 

खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए जिले के किसान जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

इसके लिए परंपरागत खेती के साथ आधुनिक खेती भी की जा रही है। इसमें किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है और जिले की ख्याति दूर-दूर तक फैल रही है। साथ ही कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

 

जिला मुख्यालय से 29 किमी की दूर सिमलावदा में किसानों द्वारा फूलों की खेती को लाभ का धंधा बंनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गांव के किसानों द्वारा गेंदे, गुलाब, सेवंती आदि फूलों की खेती की जा रही हैं। किसानों द्वारा आधुनिक पद्धति से गुलाब की खेती की जा रही हैं।

किसानों ने गुलाब की खेती को लाभ का धंधा बनाया है। साथ की कई मजदूरों को वर्षभर गुलाब की खेती से रोजगार मिल रहा हैं। ग्राम के रामविलास पाटीदार 2015 से निरंतर गुलाब की खेती करते आ रहे हैं। गुलाब की खेती से उन्हें काफी मुनाफा मिला है।

 

यह भी पढ़े : दो दिन छाएंगे बादल, मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश भी होगी

 

वर्तमान में रामविलास पाटीदार दो हेक्टेयर में बने पॉली हाउस में गुलाब की खेती कर रहे हैं। पॉली हाउस में गुलाब की खेती से क्षेत्र के करीब 50 मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। गुलाब के पौधे लगाने से लेकर निंदाई, गुड़ाई, फूलों की तुड़ाई आदि का कार्य वर्षभर चलता है। गुलाब के पौधों से दो वर्ष तक उत्पादन लिया जा सकता है।

रामविलास ने बताया कि दो हेक्टेयर में लगे गुलाब की खेती से एक वर्ष में छह लाख रुपये तक का मुनाफा मिल चुका है। लॉकडाउन के दौरान दो हेक्टेयर में लगे गुलाब के पौधों पर फूलों की बहार पर आई थी, लेकिन बाजार, मंदिर बंद होने के कारण फसल को नष्ट करना पड़ा था। इससे करीब 10 लाख रुपये का नुक्सान उठाना पड़ा था।

 

वर्तमान में पौधों पर गुलाब के फूल की बहार आई हुई है। तीसरे दिन इनकी तुड़ाई की जा रही है। एक बार में तुड़ाई से करीब 40 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है।

 

10 लेकर 20 रुपये तक बिकता है एक गुलाबपॉली हाउस में उत्पादित गुलाब की मांग बाजार में अच्छी है। वर्तमान में 15 से 17 रुपये प्रति नग के मान से गुलाब बिक रहा है। वेलेंटाइन डे के चलते बाजारों में गुलाब के अच्छे मिल रहे हैं।

शादी-ब्याह के सीजन में भी गुलाब की अच्छी मांग रहती है और दाम भी अच्छे मिलते हैं। गुलाब के पौधों की सिंचाई का कार्य आधुनिक पद्धति से किया जाता है। साथ ही इसमें समय-समय से पौधों की कटिंग का कार्य, कीटनाशक छिड़काव, उर्वरक दिया जाता है।

 

यह भी पढ़े : 15 फरवरी के बाद इन राज्यों में हो सकती बेमौसम बारिश

 

source : naidunia

 

शेयर करे