हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

जानिए इस वर्ष कैसी रहेगी मानसून में बारिश

 

स्काइमेट ने जारी किया 2021 के लिए मानसून का पूर्वानुमान

 

मानसून का पूर्वानुमान 2021

किसानों के लिए इस वर्ष की अच्छी खबर निकलकर आई है | मौसम तथा कृषि के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्काइमेट (skymet weather) ने वर्ष 2021 का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है |

इस पूर्वानुमान में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद जताई गई है | स्काइमेट ने जून, जुलाई, अगस्त और सितम्बर माह का पूर्वानुमान जारी किया है |

इन चार माह में औसतन वर्षा 880.6 मि.मी. मानी जाती है परन्तु सामान्य वर्षा की तुलना में 103 प्रतिशत वर्षा होने की संभावना है |

इसमें 5 प्रतिशत ज्यादा या कम हो सकती है इसलिए यह कहा जा सकता है की इस वर्ष मानसून में सामान्य वर्षा होगी |

 

स्काइमेट ने अभी देश में मानसून को लेकर पहला पूर्वानुमान जारी किया है, इसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा भी दो पूर्वानुमान जारी किये जाएंगे |

स्काइमेट के अनुसार वर्ष 2021 के मानसून सत्र में उत्तर भारत तथा पूर्वोतर के राज्यों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है |

इसके साथ ही कर्नाटक राज्य में भी जुलाई और अगस्त माह में वर्षा कमजोर रहने की उम्मीद है |

 

यह भी पढ़े : सफेद मूसली की खेती से लखपति बन रहे हैं किसान

 

जून माह में जताई गई सामान्य वर्षा उम्मीद

जून 2021 में मौसम मेहरबान रहेगा तथा वर्षा समान्य से अधिक रहने की उम्मीद जताई गई है | जून माह में सामान्य वर्षा 166.9 मि.मी. होती है | 

जून माह में सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक वर्षा होने का अनुमान है | स्काइमेट के अनुसार जून माह में 70 प्रतिशत सामान्य वर्षा होने की अनुमान है तो वहीं 20 प्रतिशत सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है |

जबकि 10 प्रतिशत संभावना यह भी है की जून माह में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है |

 

जुलाई सामान्य से कम बारिश होने की अनुमान

भारत में जुलाई माह में सामान्य से कम वर्षा होने की अनुमान लगाया गया है | जुलाई माह में 289 मि.मी. वर्षा सामान्य वर्षा कहलाती है |

जबकि संभावना 97 प्रतिशत वर्षा की सम्भावना जताई गई है जो समान्य से 3 प्रतिशत कम है |

स्काइमेट के अनुसार जुलाई माह में 75 प्रतिशत संभावना यह है कि वर्षा सामान्य रहेगी, जबकि 15 प्रतिशत संभावना व्यक्त की गई है कि सामान्य से कम वर्षा होगी, इसके साथ 10 प्रतिशत संभावना सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है |

 

यह भी पढ़े : अप्रैल में किसान जरूर लगाएं ये फसल, बंपर बिक्री के साथ होगी दोगुनी कमाई

 

अगस्त माह में सामान्य बारिश होने की उम्मीद 

अगस्त माह में वर्ष 289 मि.मी. होने पर सामान्य वर्षा कहलाती है | स्काइमेट के अनुसार अगस्त माह में 99 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद है, जो सामान्य से 1 प्रतिशत कम है |

स्काइमेट के अनुसार 80 प्रतिशत संभावना यह है की अगस्त माह में सामान्य वर्षा होने की उम्मीद है | जबकि 10 प्रतिशत संभावना सामान्य से अधिक और 10 प्रतिशत संभावना सामान्य से कम वर्षा की उम्मीद जताया गया है |

 

सितम्बर माह में होगी सामान्य से अधिक वर्षा

सितम्बर माह में 170.2 मि.मी. वर्षा सामान्य वर्षा कहलाती है | स्काइमेट ने ऐसी संभावना व्यक्ति की है की सितम्बर माह में समान्य से 16 प्रतिशत अधिक वर्षा होगी, जो सामान्य वर्षा का 116 प्रतिशत है |

स्काइमेट के अनुसार 60 प्रतिशत यह उम्मीद है कि अगस्त माह में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, जबकि 30 प्रतिशत सामान्य वर्षा की भी है |

10 प्रतिशत ऐसी भी संभावना है की सामान्य से कम वर्षा हो सकती है |

 

यह भी पढ़े : किसानों की बड़ी कमाई कराती है प्याज के बीज की खेती

 

source

 

शेयर करे