हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

आधुनिक कृषि आज की जरूरत : मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर ‘मन की बात’ के 75वें संस्करण में रबी सीजन की फसलों की कटाई शुरू होने से पहले कृषि क्षेत्र और किसानों की चर्चा की।

कृषि क्षेत्र में आधुनिकता की पैरवी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समय की जरूरत है।

इस मामले में पिछड़ने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को आधुनिकता और इनोवेशन से बहुत पहले जोड़ देना चाहिए था। इसमें पहले ही काफी देरी हो चुकी है और हम बहुत समय गंवा चुके हैं।

 

प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने आधे घंटे के कार्यक्रम में चुनावी राज्यों बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल का भी जिक्र किया। इन राज्यों की खूबियों और यहां के लोगों की तारीफ करना नहीं भूले।

 

यह भी पढ़े : गांव के युवाओं के लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया, जिससे होगी अंधाधुंध कमाई

 

जीवन के हर क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के समर्थक मोदी ने परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तौर तरीके अपनाने पर जोर दिया। कहा कि खेती में आमदनी बढ़ाने के लिए इनोवेशन को अपनाना जरूरी है।

श्वेत क्रांति की तर्ज पर देश में मधु क्रांति (स्वीट रिवोल्यूशन) की जा सकती है। उन्होंने इस संदर्भ में देश के कई राज्यों के सफल मधुमक्खी पालकों का ब्योरा भी दिया।

 

मन की बात

  • पीएम बोले, श्वेत क्रांति की तर्ज पर देश में मधु क्रांति की जा सकती है
  • इस संदर्भ में कई राज्यों के सफल मधुमक्खी पालकों का ब्योरा दिया

 

उन्होंने बंगाल के सुंदरबन इलाके के गुरुदुम गांव में आर्गेनिक मधुमक्खी पालन का जिक्र किया। 

 

यह भी पढ़े : अब केसीसी ऋण की राशि किसान 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे

 

शेयर करे