हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP Weather : 3 दिन बाद बारिश-ओलावृष्टि के आसार

 

फिर बदलेगा मप्र का मौसम

 

5 जनवरी के बाद एक बार फिर प्रदेश में बारिश का दौर शुरु होगा, जो 8 जनवरी तक चलेगा।

 

नया साल 2022 लगते ही भले ही ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है।

3 दिन बाद कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे है, ऐसे में 5 से 8 जनवरी तक प्रदेशभर में बारिश का दौर चलने वाला है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार 2 जनवरी 2022 को 4 जिलों में शीतल दिन और 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरा छाने की संभावना है।

वही 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार है।

 

बारिश का दौर शुरु होगा

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो गया है, जिसके चलते वातावरण में नमी बढ़ने लगी है और आशिंक बादल छाने लगे है।

अब 2 दिन बाद 4 जनवरी को फिर एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिसके चलते 5 जनवरी के बाद एक बार फिर प्रदेश में बारिश का दौर शुरु होगा, जो 8 जनवरी तक चलेगा।

5 जनवरी को इंदौर में बूंदाबांदी और 6 जनवरी को बारिश के साथ ओलावृष्ठि भी होने की संभावना  है।

5 से 7 जनवरी के बीच ग्वालियर सहित संभाग में बारिश, ओलावृष्टि के आसार हैं।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 4-5 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे है।

5 से 7 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

3 जनवरी तक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में शीत लहर चलने की संभावना है।

 

पिछले 24 घंटे का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में ग्‍वालियर में न्‍यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्‍सियस, नौगांव में 5.5 और दतिया में 7.1 डिग्री सेल्‍सियस और भोपाल में न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया।

जबलपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री से करीब दो डिग्री बढ़कर 20.2 और न्यूनतम तापमान भी करीब आठ डिग्री से बढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

 

इन जिलों में शीतल दिन

रीवा संभाग यानि रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जिलों में शीतलदिन रहने की संभावना है।

 

हल्के से मध्यम कोहरा

रीवा, शहडोल और चंबल संभाग के साथ टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, डिंडौरी, ग्वालियर, दतिया

source

यह भी पढ़े : मक्का की खेती मे प्रमुख कीट एवं उनका नियंत्रण

 

यह भी पढ़े : सोलर पंप पर सब्सिडी के लिए आवेदन करे

 

शेयर करे