हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP Weather: मप्र का फिर बदलेगा मौसम

 

15 के बाद बूंदाबांदी के आसार

 

इसके बाद 15 दिसंबर से वेस्टर्न सिस्टम बनने के चलते बादल छा सकते हैं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

 

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के साथ ठंड का कहर जारी है।पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान ग्वालियर का 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अबतक के सीजन में यह पहला मौका है जब पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। वही कई जिलों में भी तापमान 10 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया है।

अभी दो दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है, लेकिन 14 दिसंबर 2021 को तापमान के बढ़ते ही ठंड का असर कम होगा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 दिसंबर 2021 से गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

आज छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

 

बूंदाबांदी हो सकती है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है और 48 घंटे ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार है।

इसके बाद 15 दिसंबर से वेस्टर्न सिस्टम बनने के चलते बादल छा सकते हैं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

इससे रात का तापमान बढ़ेगा तो दिन में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वही 18 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरु होने के आसार है। वही 25 दिसंबर के आसपास शीतलहर चल सकती है।

 

तापमान दर्ज किया गया

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को सीजन का सबसे कम तापमान ग्वालियर में 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

इसके बाद नौगांव 5.7 डिग्री सेल्सियस और उमरिया 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

वही तीसरी बार भोपाल का रात का तापमान 11.4 डिग्री आने से 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

इससे पहले 12 नवंबर को रात का तापमान 11.2 डिग्री दर्ज पहुंचा था।

इसके अलावा इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और आज रविवार सुबह का अधिकतम तापमान सामन्य से 2 डिग्री कम 26.5 डिग्री दर्ज हुआ।

source

 

यह भी पढ़े : स्माम किसान योजना : कृषि उपकरण पर मिलेगी 80% सब्सिडी

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान ट्रैक्टर योजना : अब आधी कीमत पर मिलेंगे ट्रैक्टर

 

शेयर करे