हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

नए कृषि कानून से किसानों की दशा में परिवर्तन होगा : कृषि मंत्री पटेल

 

कृषि कानून किसानों के हित में है और इससे उन्हें फायदा ही होगा।

 

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा में नए कृषि कानून की जोरदार वकालत की और कहा कि इससे किसानों की दशा में परिवर्तन होगा। मंत्री पटेल ने कहा कि पांच लाख लोग देश में करोड़पति है, बाकी देश गरीब है। किसान की आय 7200 रुपये हैं। किसानों की उपज का फायदा दूसरे लोगों ने खूब उठाया। अब किसानों के बेटे पढ़े-लिखे हैं और खेती भी करेंगे। व्यापार-व्यवसाय भी करेंगे और बिचौलियों के बगैर सीधे अपनी उपज बाजार में बेचेंगे।

 

किसानों को भड़काया जा रहा है कि मंडियां उद्योगपतियों के हाथों में चली जाएगी। विपक्ष बेवजह अडानी और अंबानी का राग अलापता है। क्या ये घराने छह साल में पैदा हुए। यह घराने तो नेहरुजी के समय है। कृषि कानून किसानों के हित में है और इससे उन्हें फायदा ही होगा।

 

यह भी पढ़े : प्याज की फसल में खरपतवार को नियंत्रित कैसे करें?

 

पटेल ने कहा कि शत-प्रतिशत किसान कानून के समर्थन में है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह कानून को लेकर भ्रांतियां फैला रहा है। हम गांव-गांव जाकर कानून की अच्छाइयां बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी किसानों के साथ बुरा नहीं होने देंगे। मंत्री पटेल ने इंदौर में पदस्थ उप संचालक कृषि विजय चौरसिया को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जल्द हटाने की बात कही।

 

मालूम हो कि कृषि कानून को लेकर किसान दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में धरने पर बैठे हैं। किसानों और केंद्र सरकार के बीच कृषि कानून को लेकर कई बार बैठकें हो चुकी हैं लेकिन दोनों के बीच कोई बात नहीं बनी है।

 

यह भी पढ़े : 4 से 7 जनवरी हेतु मौसम का पूर्वानुमान

 

 

source : naidunia

 

शेयर करे