हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

देश में रबी बुवाई अब तक की सर्वाधिक

 

रबी सीजन में रेकॉर्ड 684.59 लाख हेक्टेयर में बोनी

 

देश के अन्नदाता अपनी कड़ी मेहनत और लगन से खेतों में जुटे हुए हैं, यह हम सब के लिए गौरव व गर्व की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी सतत उनकी भलाई में लगी रहेगी।

– श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि मंत्री

 

देश में इस बार रबी की बुवाई अब तक की सर्वाधिक हुई है। रबी सीजन का क्षेत्र कवरेज रेकार्ड 684.59 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है जो पिछले साल कुल 665.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में था।

रबी सीजन की बुवाई के गत 29 जनवरी को प्रारंभिक अंतिम आंकड़े आए हैं। देश में अंतिम रबी क्षेत्र के कवरेज के विश्लेषण के अनुसार, रबी फसलों में कुल क्षेत्रफल का कवरेज पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 665.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले, 684.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्र है।

इस प्रकार पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कुल रबी क्षेत्र के कवरेज में 19.01 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

 

यह भी पढ़े : MBA करने के बाद मनीष भारती ने शुरू किया डेयरी फार्म

 

सभी फसलों के क्षेत्र में बढ़ोतरी

कमोवेश सभी फसलों के क्षेत्र कवरेज में बढ़ोत्तरी हुई है। अंतिम क्षेत्र कवरेज में रेपसीड और सरसों सहित गेहूं, चावल, दलहन और तिलहन के तहत कवरेज क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। तिथि के अनुसार, राज्यों द्वारा रिपोर्ट किए गए कुल अंतिम क्षेत्र कवरेज, पिछले वर्षों में अंतिम क्षेत्र कवरेज की तुलना में सर्वाधिक (आल टाइम हाई) है।

 

गेहूं आगे

पिछले वर्ष के 336.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 346.36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई है, अर्थात् गेहूं के क्षेत्र कवरेज में 9.93 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसमें अकेले मध्य प्रदेश में ही 8.30 लाख हेक्टेयर रकबे की वृद्धि है।

इसी तरह, पिछले वर्ष के 30.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले चावल की बुवाई 35.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, यानी क्षेत्र कवरेज में 5.02 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। तेलंगाना राज्य में लगभग लाख हेक्टेयर की बढोतरी दर्ज की गयी है।

 

दलहन में कवरेज

दलहन में कवरेज 167.38 लाख हेक्टेयर रहा है, जो कि पिछले वर्ष के 162.87 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 4.51 लाख हेक्टेयर अधिक है। पिछले साल के 79.98 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले तिलहन की फसलों की बुवाई 83.95 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इस प्रकार तिलहन में 3.97 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज में वृद्धि हुई है।

रेपसीड एंड मस्टर्ड के तहत क्षेत्र कवरेज, पिछले वर्ष के 69.08 लाख हेक्टेयर की तुलना में 73.94 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, यानी क्षेत्र कवरेज में 4.85 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

जल भंडार की स्थिति और लगभग सभी राज्यों में मिट्टी की नमी बहुत अच्छी है, इसलिए रबी फसलों की संभावना बहुत अच्छी है। कोरोना महामारी के बावजूद खरीफ व रबी सीजन की रेकार्ड तोड़ बुवाई कृषि क्षेत्र में अच्छे संकेत हैं।

 

यह भी पढ़े : फसल का फोटो व्हाट्सअप पर भेज, बीमारी का निदान करवायें – मंत्री श्री पटेल

 

प्रारंभिक अंतिम आंकड़े

(देश में रबी फसलों की बुवाई)

29 जनवरी 2021 की स्थिति (लाख हे. में)

फसल सामान्य बुवाई
क्षेत्र 2020-21 2019-20
गेहूं 303.28 346.36       336.43
धान 41.79 35.23          30.20
दलहन 144.88 167.38         162.87
चना 92.77 112.00         107.31
मसूर 14.24 16.54           16.13
मोटे अनाज 57.14 51.68           56.10
तिलहन 73.18 83.95           79.98
सरसों 59.44 73.94           69.08
कुल 620.27 684.59        665.59

रबी बुवाई का राष्ट्रीय परिदृश्य

  • गेहूं में म. प्र. का दबदबा
  • कायमश धान में तेलंगाना,
  • उड़ीसा की बढ़तश दलहन में मध्य प्रदेश पिछड़ा
  • तिलहन में झारखंड, राजस्थान आगे

 

source : krishakjagat

 

शेयर करे