हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

केला बेचकर करोड़पति बनेंगे जिले के किसान

 

रायसेन जिले के बाड़ी तहसील के तीन किसानो ने लगाई केला की फसल, लग रहे करोड़ों के दाम।

 

जिले के किसान अब कृषिक्षेत्र में नवाचार कर सफलता की सीढिय़ं चढ़ रहे हैं। परंपरागत फसल गेहूं, चना, सोयाबीन में नुकसान उठाने के बाद बदलाव करते हुए किसान उद्यानिकी फसलों की तरफ रुख कर रहे हैं।

बासमती धान के लिए प्रसिद्ध बाड़ी तहसील के किसानो ने टमाटर की खेती के साथ केला की खेती करना शुरू किया है। जिसमें पहले ही सीजन में करोड़ों की फसल तैयार हो रही है।

बाड़ी तहसील के ग्राम किबलाझिर के किसान पवन यादव और जोगेंदर सिंह के अलावा बकतरा के मंगल सिंह चौहान ने इस साल केला की फसल लगाई है। फसल अभी तैयार भी नहीं हुई और बाहर के व्यापारियों ने कीमत लगाना शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़े : अब इन किसानों का किया जायेगा ब्याज सहित कर्ज माफ

 

जोगिंदर सिंह द्वारा 15 एकड़ में लगाई केला की फसल के एक करोड़ दाम लग चुके हैं। जोगिंदर सिंह एक करोड़ 20 लाख में अपनी फसल का सौदा करने तैयार हैं। इसी तरह किसान पवन यादव ने दस एकड़ में केला की फसल लगाई है, उसके भी दाम लगना शुरू हो गए हैं।

जोगेन्दर सिंह ने बताया कि वह 15 एकड़ में केले की खेती कर रहे हैं। सिंचाई के लिए ड्रिप पद्धति का उपयोग कर रहे हैं। एक एकड़ में लगभग 1725 केले के पौधे लगे हैं।

 

उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जुलाई में केले के पौधे लगाए थे। जिसमें अभी तक कुल 17 लाख 50 हजार रुपए की लागत आई है और फसल आने तक कुल 19 लाख रुपए की लागत आएगी।

आने लगे व्यापारी

किबलाझिर के किसान पहले से ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के बड़े व्यापारियों के संपर्क में हैं। इनकी टमाटर की उपज खरीदने यहां से हर साल व्यापारी आते हैं।

इस बार इन व्यापारियों ने केला की फसल देखी और दाम लगाना शुरू कर दिया। पवन यादव ने बताया कि अमृतसर के व्यापारी केला की फसल खरीदन के लिए तैयार हैं। वे दाम लगा रहे हैं, लेकिन अभी सौदा पक्का नहीं किया है। उपज तैयार होने तक और भी व्यापारी आएंगे, तब सौदा करेंगे।

 

यह भी पढ़े : काले चने की खेती कर रहे हैं सफल किसान विनोद चौहान

 

ये है किसानो की उम्मीद

जोगेंदर सिंह ने बताया कि एक पौधे में 25 से 45 किलो तक फल लगेगा। अच्छी गुणवत्ता का फल होने पर 15 रुपए प्रति किलो के भाव से बिकेगा। उन्होंने बताया कि वे पौधे का विशेषज्ञों के बताए अनुसार पूरा ध्यान रख रहे हैं ताकि फल की गुणवत्ता अच्छी हो।

व्यापारी, केले के तने के आकार को देख कर फल का अनुमान लगाते हुए कीमत लगाते हैं। जून-जुलाई में केले की मांग तेजी से बढऩे के कारण ज्यादा मुनाफा की उम्मीद है।

 

source : patrika 

 

शेयर करे