हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मौसम अलर्ट : जानें, आगामी 10 दिन के मौसम की जानकारी

कई राज्यों में बारिश

 

देश में दशहरा भी बीत चुका है लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में मानसून 2022 अपने पूरे शबाब पर है।

मानसून के कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

कई राज्यों से मानसून 2022 की वापसी हो गई है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण अभी भी कई राज्यों में बारिश हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक कुछ स्थानों पर मानसून बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार सुपर साइक्लोन नोरू के कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते कई राज्यों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला हैं।

देश के कई इलाकों में मानसून बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार सहित कई पड़ोसी राज्यों में मानसून बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश की संभावना है।

 

24 अक्टूबर तक बारिश के आसार

  • 9 अक्टूबर तक ग्वालियर, बुंदेलखंड और बघेलखंड, भोपाल, नर्मदापुरम।
  • 9 से 12 अक्टूबर तक भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, बघेलखंड, इंदौर और महाकौशल।
  • 12 से 15 अक्टूबर तक बुंदेलखंड, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, बैतूल, खंडवा में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश।
  • 15 और 18 अक्टूबर तक: गुना, अनूपपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर और छिंदवाड़ा।
  • 18 से 21 अक्टूबर तक: बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, शिवपुरी, अशोक नगर, विदिशा, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह ।
  • 21 से 24 अक्टूबर तक बालाघाट, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, विदिशा में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।

यह भी पढ़े : गोबर, गोमूत्र, घास व केंचुए से बनी खाद से किसान हो जायेंगे मालामाल

 

यह भी पढ़े : धान, ज्वार, बाजरा बेचने के लिए 15 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण

 

शेयर करें