हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

3 जून, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

 

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्सों पर बना हुआ है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है।

 

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पूर्वी मध्य अरब सागर और उससे सटे क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। और इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है।

 

यह भी पढ़े : दूध बनाओ-लाखों कमाओ

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा के उत्तरी तट, असम, मेघालय और झारखंड के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश की तलहटी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हुई।

 

पश्चिमी हिमालय, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और झारखंड के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 

यह भी पढ़े : PM Kisan Scheme के तहत किसानों के पास 4000 रुपए पाने का मौका

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

 

बाकी तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, मेघ गर्जना और बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़े : भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत सभी संभागों के जिलों में बारिश की संभावना

 

source

 

शेयर करे