हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

रुक-रुक कर बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी

 

25 से मौसम साफ होने के आसार

 

प्रदेश के कई जिलों में शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है |

 

उत्तर भारत में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण वातावरण में लगातार नमी आ रही है। इससे राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बैतूल में 15, खरगोन में 2 मिलीमीटर बरसात हुई। भोपाल, राजगढ़ में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। 25 मार्च के बाद ही मौसम साफ होने के आसार हैं।

 

यह भी पढ़े : छोटे और मझोले किसानों को गेहूं बेचने में मिलेगी प्राथमिकता

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा, लेकिन शुक्रवार के अधिकतम तापमान (31.5 डिग्रीसे.) की तुलना में 2.2 डिग्रीसे. अधिक रहा।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से दो डिग्रीसे.कम रहा। साथ ही शुक्रवार के न्यूनतम तापमान (18.6 डिग्रीसे.) के मुकाबले 2.8 डिग्रीसे. कम रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत में सक्रिय है। कर्नाटक से लेकर उत्तर-मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में नमी आ रही है।

उधर 22 मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने वाला है। उसका असर 24 मार्च को दिखेगा। इस तरह अभी चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। 25 मार्च से मौसम साफ होने के आसार हैं।

 

शनिवार को चार महानगरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

भोपाल 33.7 15.8

इंदौर 34.8 18.6

जबलपुर 35.0 17.8

ग्वालियर 35.4 19.2

नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।

 

यह भी पढ़े : ड्रिप-स्प्रिंकलर मिनी स्प्रिंकलर के लिए उद्यानिकी विभाग देगा अनुदान

 

source : naidunia

 

शेयर करे